बनेंगे 17 ओवरब्रिज और 115 अंडरब्रिज

Updated at : 04 Jun 2014 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
बनेंगे 17 ओवरब्रिज और 115 अंडरब्रिज

धनबाद: धनबाद रेल मंडल में 17 रोड ओवर ब्रिज व 115 अंडर ब्रिज बनाये जायेंगे. जल्द ही काम शुरू होगा. रेलवे क्रॉसिंग पर हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है. ब्रिज बनने के बाद कई रेलवे क्रॉसिंग बंद हो जायेंगे और दुर्घटनाओं की संख्या में भी काफी कमी आयेगी. यह […]

विज्ञापन

धनबाद: धनबाद रेल मंडल में 17 रोड ओवर ब्रिज व 115 अंडर ब्रिज बनाये जायेंगे. जल्द ही काम शुरू होगा. रेलवे क्रॉसिंग पर हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है. ब्रिज बनने के बाद कई रेलवे क्रॉसिंग बंद हो जायेंगे और दुर्घटनाओं की संख्या में भी काफी कमी आयेगी.

यह जानकारी मंगलवार को सीनियर डिवीजनल सेफ्टी ऑफिसर (सीनियर डीएसओ) संजय कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि दो जून से लेकर छह जून तक रेलवे क्रॉसिंग जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है. इस दौरान कई स्थानों पर परचा वितरण, नुक्कड़ नाटक आदि किये गये.

स्कूलों में दी जायेगी जानकारी : सीनियर डीएसओ ने बताया कि मंगलवार को डीटीओ परिसर, कोर्ट परिसर, रेलवे स्टेशन, भूली व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नाटक के जरिये रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के नियम बताये गये. इस दौरान चार हजार पंपलेट बांटे गये व 290 पोस्टर चिपकाये गये है. ग्रामीण क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेन व उसके बगल के रेलवे क्रॉसिंग के अगल-बगल के स्कूल में भी इसके कार्यक्रम किया जायेगा.

फाटक रहित होगी रेलवे

संजय कुमार ने बताया कि रेलवे मंत्रलय ने रेलवे संरक्षा को ध्यान में रखते हुए फाटक रहित मार्ग विकसित करने का निर्णय लिया है. इसके तहत कोलकाता से लेकर दिल्ली तक ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण किया जायेगा. धनबाद मंडल में कुल 198 रेलवे क्रॉसिंग हैं. जिसमें 165 मानव युक्त व 33 मानव रहित हैं. योजना है कि 17 ओवरब्रिज 19 रेलवे क्रॉसिंग को कवर करेंगे. वहीं ऊपरी रेलवे लाइन के पास 115 अंडर ब्रिज का निर्माण किया जायेगा. इस तरह 96 मानव रहित व 29 मानव युक्त रेलवे फाटक बंद हो जायेंगे. रांची रोड व डाल्टेनगंज के 14 लेवल क्रॉसिंग को ऑटोमेटिक कर दिया जायेगा. इन 14 क्रॉसिंग का काम इस वित्तीय वर्ष में पूरा कर लिया जायेगा.

एसएमएस से दी जा रही है जानकारी

हाजीपुर जोन मुख्यालय से प्रतिदिन एक लाख व्यक्ति को एसएमएस के जरिये फाटक पार करने के बारे में जानकारी दी जा रही है. दुर्घटना से बचने के उपाय बताये जा रहे हैं. धनबाद मंडल में भी लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola