ट्रांसफॉर्मर मिलने पर ही जीएम ऑफिस का घेराव हटा

Updated at : 04 Jun 2014 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर मिलने पर ही जीएम ऑफिस का घेराव हटा

धनबाद: डेढ़ माह से बिजली संकट ङोल रहे तेतुलमारी क्षेत्र के नगरीकला उत्तरी पंचायत के ग्रामीणों ने मंगलवार को ट्रांसफॉर्मर के लिए दिन भर जीएम कार्यालय का घेराव किया. शाम में सवा सात बजे ट्रांसफॉर्मर मिलने के बाद ही वहां से हटे. घेराव पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुआ था. ग्रामीणों ने दोपहर को इस संवाददाता […]

विज्ञापन

धनबाद: डेढ़ माह से बिजली संकट ङोल रहे तेतुलमारी क्षेत्र के नगरीकला उत्तरी पंचायत के ग्रामीणों ने मंगलवार को ट्रांसफॉर्मर के लिए दिन भर जीएम कार्यालय का घेराव किया. शाम में सवा सात बजे ट्रांसफॉर्मर मिलने के बाद ही वहां से हटे.

घेराव पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुआ था. ग्रामीणों ने दोपहर को इस संवाददाता को बताया कि वे लोग नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं. लेकिन डेढ़ माह से बिजली नहीं है. एइ और जेइ के यहां कई बार दौड़ लगायी. जला हुआ ट्रांसफॉर्मर खोल लिया गया. लेकिन न तो उसकी मरम्मत की गयी, न दूसरा लगाया गया.

आजिज होकर वे लोग महाप्रबंधक का घेराव करने पहुंचे. जीएम कहीं बाहर गये हैं. अभी यहां रहेंगे क्योंकि यहां ठंडा है. शाम होने के बाद जब कार्यालय बंद हो जायेगा तो वे लोग जीएम के आवास में घुस जायेंगे. सबके सब मिश्रित भवन स्थित जीएम कार्यालय के गेट पर बरामदे में बैठे रहे. कुछ लोग तो वहीं पंखा के बगल में लेट गये. बाद में जीएम कार्यालय से टीआरडब्ल्यू (ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप) के कार्यपालक अभियंता को फोन किया गया और तुरंत ट्रांसफॉर्मर बनाने के लिए कहा गया. शाम सवा सात बजे जब ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कर दिया गया, तभी लोग हटे. कार्यक्रम का नेतृत्व राजगंज कॉलेज छात्र संघ के राजेंद्र महतो, सपन पंडित कर रहे थे. महिलाओं में यमुना देवी, सुभद्रा देवी, ज्योत्सना देवी, लक्ष्मी देवी,सावित्री देवी, आसमा खातून सहित अन्य लोग थे. बच्चे भी आये थे.

दो माह में 130 ट्रांसफॉर्मर जले
इधर टीआरडब्ल्यू के कार्यपालक अभियंता रामजी भगत ने बताया कि दो माह में 130 ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद यहां आये सभी बनाकर भेज दिये गये. नगरी कला का दो सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर 29 मई को बनने के लिए आया था. उसे आज बनाकर दे दिया गया. जून माह में 11 ट्रांसफॉर्मर जल कर आये हैं. उसे एक दो दिनों में बना कर दे दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola