मेजिया थर्मल पावर की दो यूनिटों में उत्पादन ठप बिजली की आंख मिचौनी

धनबाद: मेजिया थर्मल पावर स्टेशन की दो यूनिट में उत्पादन ठप हो जाने के कारण शहर में जबरदस्त बिजली संकट उत्पन्न हो गया है. इसके कारण दिन में दो बार डेढ़-डेढ़ घंटे की शेडिंगली गयी, जबकि रात नौ बजे जो लाइन कटी वह आधी रात के बाद लौटी. डीवीसी, पुटकी के अधीक्षण अभियंता विवेक रस्तोगी […]
धनबाद: मेजिया थर्मल पावर स्टेशन की दो यूनिट में उत्पादन ठप हो जाने के कारण शहर में जबरदस्त बिजली संकट उत्पन्न हो गया है. इसके कारण दिन में दो बार डेढ़-डेढ़ घंटे की शेडिंगली गयी, जबकि रात नौ बजे जो लाइन कटी वह आधी रात के बाद लौटी. डीवीसी, पुटकी के अधीक्षण अभियंता विवेक रस्तोगी ने बताया कि मेजिया (प. बंगाल) में कुल आठ यूनिट है. इसमें दो पहले से ही खराब थी.
सोमवार को दो और यूनिट और बैठ गयी. इसके कारण दिन में दो बार शेडिंग करके काम चलाया गया. लेकिन शाम आठ बजे के बाद स्थिति और खराब हो गयी. नौ बजे के बाद शट डाउन लेना पड़ा. जहां 13 सौ मेगावाट की जरूरत थी वहीं मेजिया से आठ सौ मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है.
इसके कारण चंद्रपुरा से वहां बिजली आपूर्ति की जा रही है. रस्तोगी ने बताया कि अभी डेढ़ – डेढ़ घंटा की शेडिंग करके रोटेशन के आधार पर बिजली दी जा रही है. इस बीच डीवीसी सूत्रों ने कहा कि यूनिट को ठीक करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है. एक दो दिनों में ठीक होने की संभावना है. मेजिया की यूनिट में जब तक उत्पादन शुरू नहीं हो जाता तब तक चंद्रपुरा से रोटेशन के आधार पर ही बिजली आपूर्ति की संभावना है. चंद्रपुरा सब स्टेशन का हाल भी बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता. इस स्टेशन की पहले से ही स्थिति खराब रही है.
इधर ऊर्जा विभाग के हीरापुर के सहायक अभियंता राम बाबू सिंह ने बताया कि दिन में साढ़े नौ बजे से पौने 11 बजे तक फिर दो बजे दिन से चार बजे तक और फिर रात में नौ बजे से डीवीसी ने शेडिंग की है. इस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




