अब खुलेगा रिलायंस मार्केट

Updated at : 03 Jun 2014 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
अब खुलेगा रिलायंस मार्केट

धनबाद: रिलायंस का बैंक मोड़ व सिटी सेंटर का स्टोर आठ जून से बंद हो जायेगा. कंपनी ने सोमवार को इस आशय की सूचना दोनों आउटलेट के सामने चिपका दी है. अब कंपनी रिलायंस मार्केट के रूप में धनबाद में मॉल खोलेगी. कोला कुसमा में बिग बाजार के पास ही रिलायंस की डेढ़ एकड़ जमीन […]

विज्ञापन

धनबाद: रिलायंस का बैंक मोड़ व सिटी सेंटर का स्टोर आठ जून से बंद हो जायेगा. कंपनी ने सोमवार को इस आशय की सूचना दोनों आउटलेट के सामने चिपका दी है. अब कंपनी रिलायंस मार्केट के रूप में धनबाद में मॉल खोलेगी.

कोला कुसमा में बिग बाजार के पास ही रिलायंस की डेढ़ एकड़ जमीन पर रिलायंस मार्केट खुलेगा. यहां न्यूनतम पांच सौ की खरीदारी अनिवार्य होगी. यही नहीं रिलायंस मार्केट सी एंड एफ की भूमिका में भी काम करेगा. मसलन डीलरों को माल बेचेगा. रिलायंस मार्केट में बड़ी पचास गाड़ियों की पार्किग की भी व्यवस्था होगी. ईस्ट जोन में रिलायंस मार्केट का पहला स्टोर आसनसोल में खुल गया है. सितंबर तक पटना में स्टोर खुलेगा. वित्तीय वर्ष के अंत तक रांची व धनबाद में भी रिलायंस मार्केट खोलने की योजना है.

बैक डोर से करायी गयी इंट्री : सोमवार को बैक डोर से सिटी सेंटर स्थित स्टोर में इंट्री करायी गयी. हालांकि रविवार की तुलना में सोमवार को हल्की भीड़ थी. मॉल में लगभग सामान की बिक्री हो चुकी है. सात जून तक लोगों को यहां खरीदारी करने का अवसर मिलेगा. होम अप्लायंस की खूब डिमांड है. तीन कोलड्रिंक्स पर एक फ्री के ऑफर का लोगों ने भरपूर लाभ उठाया. अच्छी खासी कोलड्रिंक्स की बिक्री हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola