मोबाइल चोरी में पकड़े गये आठ नाबालिग

Updated at : 02 Jun 2014 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल चोरी में पकड़े गये आठ नाबालिग

धनबादः एक मोबाइल की चोरी में धनबाद पुलिस ने रविवार को आठ लड़कों को पकड़ा है. मोबाइल एक नाबालिग लड़के ने चोरी की और बिकते-बिकते वह आठ लोगों के हाथों से गुजरा. आठवें ने सातवें, सातवें ने छठे और छठे ने पांचवे के नाम बताये. अंत में छाईगादा निवासी चोर पकड़ा गया और उसने अपना […]

विज्ञापन

धनबादः एक मोबाइल की चोरी में धनबाद पुलिस ने रविवार को आठ लड़कों को पकड़ा है. मोबाइल एक नाबालिग लड़के ने चोरी की और बिकते-बिकते वह आठ लोगों के हाथों से गुजरा. आठवें ने सातवें, सातवें ने छठे और छठे ने पांचवे के नाम बताये. अंत में छाईगादा निवासी चोर पकड़ा गया और उसने अपना जुर्म कबूल किया. वह भी नाबालिग है.

जानकारी के अनुसार आसनसोल निवासी, मुनीडीह डीएवी स्कूल के शिक्षक जीएन चौबे का मोबाइल फोन एक माह पहले धनबाद स्टेशन के आस पास चोरी हो गया था. चोरी के बाद चौबे ने धनबाद थाना में इसका सनहा दर्ज कराया. जबकि मोबाइल का पूरा डिटेल अपने रिश्तेदार एके मिश्र को दे दिया. मिश्र रांची थाना में एएसआइ हैं. मिश्र ने मोबाइल का इएमआइ नंबर को सर्वलाइंस में डाल दिया.

एक माह बाद मोबाइल का लोकेशन धनबाद मिला. मिश्र रविवार को धनबाद थाना आये और पूरी जानकारी दी. गश्ती दल ने एक एक कर आठ नाबालिग लड़कों को पकड़ा. सबसे पहले पकड़ाया हुआ छात्र प्रतिष्ठित स्कूल का 11 वीं का छात्र है. उसने अपने एक मित्र के बारे में बताया कि वह इंजीनियरिंग का छात्र है और उसी से उसने मोबाइल खरीदा था. वह भी पकड़ा गया. उसके बाद धीरे-धीरे कर कोर्ट मोड़ के व्यवसायी का पुत्र व स्टेशन के वेंडर का पुत्र पकड़ा गया. अंत में पकड़ा गया छात्र से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की और उसने अपना जुर्म कबूल लिया. पुलिस ने चेतावनी देकर सभी लड़कों को छोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola