महिलाएं राहुल गांधी से सीधे जुड़ें : अभिषेक
Updated at : 30 Jul 2018 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

झरिया : चार नंबर झरिया में रविवार को झरिया नगर महिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं की अलग पहचान है. ‘महिला शक्ति प्रोजेक्ट मोबाइल एप्प’ के जरिये कांग्रेस में महिलाएं और मजबूत होंगी. महिलाएं एप्प के माध्यम से […]
विज्ञापन
झरिया : चार नंबर झरिया में रविवार को झरिया नगर महिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं की अलग पहचान है. ‘महिला शक्ति प्रोजेक्ट मोबाइल एप्प’ के जरिये कांग्रेस में महिलाएं और मजबूत होंगी. महिलाएं एप्प के माध्यम से सीधे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़ सकेंगी.
कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर खतरा बढ़ा है. वे कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. धनबाद जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि गांव से लेकर शहर तक, महिलाओं पर अनैतिक हमले हो रहे हैं. अध्यक्षता शांति वाल्मीकि ने की. मौके पर झरिया विधान सभा प्रभारी प्रीतम रवानी, मीना प्रजापति, सागर देवी, कविता देवी, मदनलाल खन्ना, सुनील दुबे, सुनयना देवी, बृज मोहन शर्मा, अमर प्रसाद, मंटू राम, गीता सिंह, उर्मिला देवी, कौशल्या देवी, उमा देवी, प्रतिमा देवी, आशा देवी, कुंती देवी आदि मौजूद थे.
पाथरडीह में कांग्रेस ने किया जनसंवाद : झरिया. पाथरडीह मोहन बाजार स्थित संत रविदास प्रतिमा के समीप रविवार को झरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसंवाद का आयोजन किया. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के चेयरमैन मयूर शेखर झा ने लोगों को संबाेधित करते हुए कहा कि वर्ष 2019 में लोक सभा चुनाव होने वाला है.
भाजपा सरकार में देश की प्रगति रुक गयी है. संविधान पर खतरा मंडराने लगा है. उसकी रक्षा के लिए हमें आगे आना होगा. अध्यक्षता भगवान दास, संचालन अशोक वर्णवाल व धन्यवाद ज्ञापन जयप्रकाश दास ने किया. मौके पर हीरा नोनिया, अभिजीत राज, संजय वर्मा, पप्पू पासवान, हरि ओम, माला देवी, राजमनी देवी, हुमा रजा, रत्नेश दास, रतन सिंह, जयप्रकाश पासवान, प्रह्लाद चौहान, सुरेश नोनिया, अमीना खातून आदि ने किया थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




