निरसा : मुगलों जैसा शासन कर रही हैं ममता : कैलाश विजयवर्गीय
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
निरसा : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प. बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि समूचे बंगाल में आज लोकतंत्र की खुलेआम हत्या हो रही है. भाजपा कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर अत्याचार-अनाचार किया जा रहा है. निरसा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे श्री विजयवर्गीय ने मंगलवार को राजा मैरेज हॉल में रह […]
विज्ञापन
निरसा : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प. बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि समूचे बंगाल में आज लोकतंत्र की खुलेआम हत्या हो रही है. भाजपा कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर अत्याचार-अनाचार किया जा रहा है. निरसा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे श्री विजयवर्गीय ने मंगलवार को राजा मैरेज हॉल में रह रहे मालदा के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना.
दुर्गापूजा हो, रामनवमी या सरस्वती पूजा, सभी पूजाओं में टीएमसी विघ्न उत्पन्न कर रही है. लोगों काे पूजा-पाठ अपने अनुसार करने नहीं दी जा रही है. वहीं एक विशेष धर्म के लोगों को पूरी छूट दी गयी है. कहा कि बंगाल में मुगल शासकों की भांति टीएमसी शासन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










