निरसा पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- मुगलों जैसा शासन कर रही हैं ममता बनर्जी

Published at :24 Jul 2018 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
निरसा पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- मुगलों जैसा शासन कर रही हैं ममता बनर्जी

विजयवर्गीय ने कहा – प. बंगाल में हो रही लोकतंत्र की खुलेआम हत्या – ममता दीदी के एजेंट के रूप में काम कर रहा प्रशासन – राज्य में अगली सरकार भाजपा की प्रतिनिधि@निरसा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प. बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि समूचे बंगाल में आज लोकतंत्र की खुलेआम […]

विज्ञापन

विजयवर्गीय ने कहा – प. बंगाल में हो रही लोकतंत्र की खुलेआम हत्या

– ममता दीदी के एजेंट के रूप में काम कर रहा प्रशासन

– राज्य में अगली सरकार भाजपा की

प्रतिनिधि@निरसा

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प. बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि समूचे बंगाल में आज लोकतंत्र की खुलेआम हत्या हो रही है. भाजपा कार्यकर्ताओं पर चुन-चुनकर अत्याचार-अनाचार किया जा रहा है. कई कार्यकर्ताओं को फांसी पर लटका दिया गया. उनकी पीठ पर लिख दिया गया कि तुम भाजपाई हो, इसलिए तुम्हारे साथ ऐसा हो रहा है.

निरसा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे विजयवर्गीय ने मंगलवार को राजा मैरेज हॉल में रह रहे मालदा के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना. जानकारी प्राप्त की कि यहां रहने में उन्हें कोई समस्या तो नहीं है. नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अत्याचार के बाद यहां शरण ले रखी है.

राष्ट्रीय महासचिव ने पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता द्वारा की गयी व्यवस्था की सराहना की. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वहां का प्रशासन ममता दीदी के एजेंट के रूप में काम कर रहा है, इसलिए हमें अपने कार्यकर्ताओं को सुरक्षित स्थान पर रखने को विवश होना पड़ा. दुर्गापूजा हो, रामनवमी या सरस्वती पूजा, सभी पूजाओं में टीएमसी विघ्न उत्पन्न कर रही है. लोगों को पूजा-पाठ अपने अनुसार करने नहीं दी जा रही है. वहीं एक विशेष धर्म के लोगों को पूरी छूट दी गयी है.

उन्‍होंने कहा कि बंगाल में मुगल शासकों की भांति टीएमसी शासन कर रही है. पंचायत चुनाव में हमारे काफी लोग जीत कर आये हैं. कई जिले ऐसे भी हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी ने सभी सीटें जीती हैं. आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी.

कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

इससे पूर्व कैलाश विजयवर्गीय पूर्व रेल मंत्री मुकुल राय के साथ आज सुबह अपर्णा सेनगुप्ता के निरसा स्थित पोद्दारडीह आवास पहुंचे. निरसा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं का भव्य स्वागत किया. कैलाश विजयवर्गीय पांड्रा स्थित कपिलेश्वर मंदिर पूजा-अर्चना करने पहुंचे.

उन्होंने मंदिर के पौराणिक इतिहास के बारे में जानकारी ली. अपर्णा सेनगुप्ता व मंदिर के पुजारी तपन चक्रवर्ती ने विजयवर्गीय से मंदिर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की. राष्ट्रीय महासचिव ने केंद्र सरकार के समक्ष मामले को रखने की बात कही. विजयवर्गीय ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन का हाल जाना.

मौके पर आसनसोल के जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह, कुल्टी के बबलू पटेल, आकाश सेनगुप्ता, भोला चौधरी, रवि चौरसिया सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola