बीसीसीएल के तीन अधिकारियों पर दिनदहाड़े फायरिंग, किस्मत से बचे

Updated at : 23 Jul 2018 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
बीसीसीएल के तीन अधिकारियों पर दिनदहाड़े फायरिंग, किस्मत से बचे

बाघमारा : बाइक सवार दो अपराधियों ने रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे बीसीसीएल के तीन अधिकारियों पर लक्ष्य कर गोलीबारी की. तीनों अधिकारी बाल-बाल बच गये. ये लोग एबीओसीपी की केएमपी दो ए पैच खदान का निरीक्षण कर बोलेरो से ब्लॉक दो क्षेत्र के 14 नंबर हाजिरी घर लौट रहे थे. खनन अधिकारियों में डिप्टी […]

विज्ञापन
बाघमारा : बाइक सवार दो अपराधियों ने रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे बीसीसीएल के तीन अधिकारियों पर लक्ष्य कर गोलीबारी की. तीनों अधिकारी बाल-बाल बच गये. ये लोग एबीओसीपी की केएमपी दो ए पैच खदान का निरीक्षण कर बोलेरो से ब्लॉक दो क्षेत्र के 14 नंबर हाजिरी घर लौट रहे थे. खनन अधिकारियों में डिप्टी मैनेजर एसएस नाथ, मुकेश कुमार सिंह एवं विश्वस्वरूप बनर्जी शामिल हैं.
एबीओसीपी के केएमपी दो ए पैच के समीप नकाबपोश अपराधियों ने रिवाॅल्वर से चार राउंड गोली चलायी. एक गोली बोलेरो में लगी. एक लगी नहीं. और दो मिस कर गयी. केएमपी दो ए पैच में आउटसोर्सिंग कंपनी आइसीसीपीएल खनन का कार्य कर रही है. ब्लॉक दो क्षेत्र की खदान में पहली बार ऐसी घटना से अधिकारियों व कर्मियों में दहशत फैल गयी. डर से आइसीसीपीएल के मजदूर काम बंद कर भाग निकले. पुलिस ने बोलेरो के अंदर रखी बोतल में फंसा एक खोखा बरामद किया है. गाड़ी भी जब्त कर ली गयी है. बोलेरो चालक विक्की कुमार उर्फ जीउलाल महतो की शिकायत पर बाघमारा थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारियों-मजदूरों को धमकाया : माइंस का निरीक्षण करने गये तीनों अधिकारी जेएच10एआर 1774 नंबर की बोलेरो गाड़ी पर सवार थे. गाड़ी विक्की महतो चला रहा था. इससे पहले साढ़े दस बजे दोनों अपराधियों ने आइसीसीपीएल आउटसोर्सिंग कंपनी में जाकर प्रोडक्शन इंचार्ज कल्याणजी, अकाउंट इंंचार्ज बेंक्टेश राव एवं मजदूरों को काम बंद करने के लिए डराया-धमकाया. इसके ठीक आधे घंटे के बाद दोनों ने खनन अधिकारियों पर गोली चला दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola