कुलदीप चौधरी बने टीवीएनएल के एमडी

Updated:
विज्ञापन

रांची/धनबाद. धनबाद के डीडीसी कुलदीप चौधरी को झारखंड राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. श्री चौधरी अपने कार्यों के साथ टीवीएनएल के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी सचिव विनय चौबे को उद्योग सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वह पंचायती राज सचिव […]

विज्ञापन
रांची/धनबाद. धनबाद के डीडीसी कुलदीप चौधरी को झारखंड राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. श्री चौधरी अपने कार्यों के साथ टीवीएनएल के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी सचिव विनय चौबे को उद्योग सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वह पंचायती राज सचिव के प्रभार में भी रहेंगे. वहीं, कल्याण सचिव हिमानी पांडेय को महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola