बोरा व्यवसायी के घर में घुसे चोर को पकड़ कर धुना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
झरिया : थाना क्षेत्र के मानबाद निवासी बोरा व्यवसायी बजरंग साव के घर बुधवार की दोपहर चोरी करने घुसा चौथाई कुल्ही डायमंड क्लब का रहनेवाला मो. ताहिर लोगों के हत्थे चढ़ गया. लोगों ने लानत-मलामत करने के बाद उसे झरिया पुलिस को सौंप दिया. ताहिर घर के पिछवाड़े लगे पाइप से छत पर चढ़ चोरी […]
विज्ञापन
झरिया : थाना क्षेत्र के मानबाद निवासी बोरा व्यवसायी बजरंग साव के घर बुधवार की दोपहर चोरी करने घुसा चौथाई कुल्ही डायमंड क्लब का रहनेवाला मो. ताहिर लोगों के हत्थे चढ़ गया. लोगों ने लानत-मलामत करने के बाद उसे झरिया पुलिस को सौंप दिया. ताहिर घर के पिछवाड़े लगे पाइप से छत पर चढ़ चोरी की तैयारी कर रहा था. इसी दौरान गृहस्वामी की पत्नी सोनी देवी ने उसे देख लिया और शोर मचाने लगी.
शोर सुन आसपास के लोग जुट गये. लोगों ने ताहिर को भागने के दौरान पकड़ लिया. सूचना पाकर झरिया थाना के सअनि सुबोध कुमार सिंह व लक्ष्मी नारायण महतो मानबाद पहुंचे. आरोपी को लेकर थाना आये. झरिया थाना में बजरंग साव की शिकायत पर आरोपी मो ताहिर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है. गुरुवार को आरोपी को जेल भेजा जायेगा.
कल भी हुई थी लाखों के जेवर व नकदी की चोरी
मंगलवार की शाम भी चोरों ने बजरंग साव के घर से लगभग 17 हजार
नकद और लाखों के आभूषण की चोरी कर ली थी. इसमें सोने की हार, मंगटीका, कान का झुमका, चांदी की पायल आदि शामिल था. मंगलवार की घटना के बाद मुहल्ले के लोग चौकस थे. इसी दौरान मो ताहिर आज चोरी करने पहुंच गया. पुलिस आरोपी से चोरी गये सामान के बारे में पूछताछ कर रही है.
टाटा स्टील झरिया डिवीजन में सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित
झरिया. कार्बन फुट प्रिंट कम करने के लिए टाटा स्टील झरिया डिवीजन के टाउन मेंटेनेंस विभाग ने सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित की है. बुधवार को टाउन मेंटेनेंस कार्यालय में संजय कुमार सिंह जीएम (कोल) ने सनक घोष चीफ (ऑपरेशंस), सरोज बनर्जी चीफ इंजीनियरिंग सर्विसेज व देवाशीष बनर्जी चीफ एचआरएम की उपस्थिति में उद्घाटन किया.
कार्यालय की छत पर 75 वाट के 40 सौर पैनल स्थापित किये गये हैं. मौके पर पितांबर तिवारी सीनियर मैनजर टाउन मेंटेनेंस, गोकुल प्रसाद शर्मा मैनेजर, इलेक्ट्रिकल, एके दासगुप्ता असिस्टेंट मैनेजर, सिविल, विपिन कुमार सिंह इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, हेमंत प्रभाकर सिविल सुपरवाइजर, रूपेश सिंह सेनेटरी इंस्पेक्टर व चंद्रिका प्रसाद सेनेटरी इंस्पेक्टर टाटा स्टील समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










