गैंग्स के लिए रंगदारी वसूलने वाला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : बैंक मोड़ थाना पुलिस ने रविवार की शाम वासेपुर पुल के नीचे से निशातनगर निवासी अफरोज खान के बेटे आजम खान को पिस्टल व गोली के साथ दबोचा है. आजम गैंग्स के लिए जमीन व मकान खरीद-बिक्री में रंगदारी भी वसूलता है. वसूली में उसे 15 से 20 प्रतिशत हिस्सा मिलता है. एसएसपी […]

विज्ञापन
धनबाद : बैंक मोड़ थाना पुलिस ने रविवार की शाम वासेपुर पुल के नीचे से निशातनगर निवासी अफरोज खान के बेटे आजम खान को पिस्टल व गोली के साथ दबोचा है. आजम गैंग्स के लिए जमीन व मकान खरीद-बिक्री में रंगदारी भी वसूलता है. वसूली में उसे 15 से 20 प्रतिशत हिस्सा मिलता है. एसएसपी मनोज रतन चोथे ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी.
मौके पर बैंक मोड़ थानेदार शमीम अहमद खान भी मौजूद थे. बताया कि वासेपुर पुल के नीच अपराधी के बैठे होने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो वहां से लोग भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर आजम को पकड़ा तो तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्टल व गोली मिला. एसएसपी ने बाताया कि गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए आजम काफी दिनों से काम करता है. वासेपुर एरिया में कोई भी घर बनाता है या जमीन खरीदता है तो आजम गैंग्स को जानकारी देता है. जमीन खरीदने व बेचने वालों की बात गैंग्स से कराता है. इसके बाद गैंग्स के इशारे पर रंगदारी ली जाती है.
फहीम का बेटा, दो भांजे समेत गैंग्स के कई मेंबर जेल में : गैंग्स ऑफ वासेपुर के सरगना फहीम खान कई सालों से जमशेदपुर घाघीडीह जेल में सजा काट रहा है. उसका भांजा गोपी खान कई माह से धनबाद जेल में बंद है. फहीम के भांजे गॉडवीन खान व चचेरे भाई इम्तियाज खान को पिछले माह पुलिस ने रंगदारी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गैंग्स से जुड़ा रंगदारी वसूलने वाला बाबू रिजवी भी कई माह से जेल में है. पुलिस ने फहीम के भांजे प्रिंस खान को जिला बदर कर रखा है. प्रिंस व उसका दोस्त ऋतिक खान उपेंद्र गोलीकांड में भी नामजद है.
पुलिस रंगदारी के मामले में फहीम के भांजे बंटी खान को भी खोज रही है. वहीं, फहीम के बेटे इकबाल खान, साला भोलू खान व रिंकू खान को शोभा सिंह हमलाकांड में पांच साल की सजा हुई है. दोनों धनबाद जेल में हैं. गफ्फार होटल मालिक हत्याकांड में गैंग्स से जुड़ा टुन्ना का बेटा अमन खान भी जेल में है. गैंग्स से जुड़ा शेरू खान भी जेल में है. बैंक मोड़ पुलिस ने प्रिंस व ऋतिक के वासेपुर में होने की सूचना पर रविवार की रात कई घरों में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला.
उपेंद्र गोलीकांड में गैंग्स को क्लीन चिट? : उपेंद्र गोलीकांड में अभी तक प्रिंस खान व ऋतिक खान के खिलाफ पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला है. उपेंद्र की पत्नी अधिवक्ता रूनी सिंह के लिखित बयान पर बैंक मोड़ थाना में दर्ज केस में उपेंद्र के चचेरे भाई पिंटू सिंह सिंटू सिंह (न्यू मटकुरिया), राजेश चौहान (गोधर) , गैंग्स्टर फहीम खान के भांजे प्रिंस खान व प्रिंस का दोस्त ऋृतिक नामजद है. पुलिस गिरफ्त में आये शूटरों ने मामले में राजेश चौहान व पिंटू सिंह का नाम लिया है. तीनों ने गैंग्स से जुड़े किसी का नाम नहीं लिया है. वैसे पुलिस मामले में पिंटू की गिरफ्तारी के बाद ही गैंग्स पर कोई ठोस निर्णय लेगी. पिंटू के बारे में पुलिस को जानकारी है कि वह प्रिंस व ऋतिक के संपर्क में रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola