निपाह को लेकर अलर्ट, चलेगा जागरूकता अभियान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : निपाह वायरस को लेकर केंद्र सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जन को पत्र जारी कर अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. निपाह वायरस से ग्रसित व्यक्ति की सूचना तत्काल मुख्यालय को रिपोर्ट करने को कहा गया है. इसके साथ ही वायरस को लेकर लोगों नें जागरूकता अभियान चलाने को कहा […]
विज्ञापन
धनबाद : निपाह वायरस को लेकर केंद्र सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जन को पत्र जारी कर अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. निपाह वायरस से ग्रसित व्यक्ति की सूचना तत्काल मुख्यालय को रिपोर्ट करने को कहा गया है.
इसके साथ ही वायरस को लेकर लोगों नें जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है. इसके लिए सभी प्रखंडों में अलग-अलग टीम बनेगी. सिविल सर्जन डॉ आशा एक्का ने बताया कि पत्र आने के बाद निर्देशों का पालन शुरू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि निपाह वायरस सूअर व चमगादड़ से इंसानों में फैलता है. चमगादड़ खास तौर से इस वायरस के वाहक होते हैं.
यह वायरस पहले से संक्रमित व्यक्ति के आने से पहले भी होता है. इंसेफ्लाइटिस की तरह यह रोग है. जिससे ब्रेन में सूजन आ जाती है. संक्रमित चमगादड़ व चिड़िया से खाए हुए फल से भी इंसान में बीमारी फैलती है. ऐसे में इस बीमारी के प्रति सजग रहना बेहद जरूरी है. नर्सिंग व निजी अस्पतालों में भी ऐसे संक्रमित व्यक्ति मिलने पर इसकी सूचना सिविल सर्जन कार्यालय को देनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










