झारखंडवासियों का प्यार सूद समेत लौटायेंगे : मोदी

Updated:
विज्ञापन

सीएम रघुवर दास की पीठ थपथपायी कहा-निकाय चुनाव में भाजपा को थोक में प्यार मिला धनबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास की पीठ थपथपायी. कहा कि रघुवर सरकार काफी अच्छा काम कर रही है. पहले ही कहा था कि अगर राज्य का विकास चाहते हैं तो डबल इंजन वाली […]

विज्ञापन

सीएम रघुवर दास की पीठ थपथपायी

कहा-निकाय चुनाव में भाजपा को थोक में प्यार मिला
धनबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास की पीठ थपथपायी. कहा कि रघुवर सरकार काफी अच्छा काम कर रही है. पहले ही कहा था कि अगर राज्य का विकास चाहते हैं तो डबल इंजन वाली सरकार बनायें. रांची एवं दिल्ली में एक सोच वाली सरकार का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है. यहां के लोगों ने जो प्यार दिया उसे ब्याज सहित लौटायेंगे.
पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी सरकार के काम-काज का आकलन जनता करती है. झारखंड में रघुवर सरकार अच्छा काम कर रही है. इसका परिणाम है यहां निकाय चुनाव में लोगों ने भाजपा को थोक में प्यार दिया. सौभाग्य योजना की चर्चा के दौरान भी पीएम ने कहा कि यह खुशी की बात है कि घर-घर बिजली पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री पूरी ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं. सीएम का यह प्रयास जरूर सफल होगा.
रांची भी करे बड़े शहरों की बराबरी
पीएम ने कहा : रांची में घर-घर गैस कनेक्शन योजना का शिलान्यास करने का अवसर मिला है. झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और असम के करीब 70 जिलों में पाइप लाइन से गैस पहुंचाने की योजना है. टेक्नोलॉजी बदल रही है. क्या कारण है कि मेरा झारखंड पीछे रह जाये. हमारी कोशिश है कि बड़े शहरों की बराबरी मेरी रांची भी करने लग जाये. इस दिशा में पहला कदम उज्जवला था. दूसरा घर-घर गैस कनेक्शन. सीधे रसोई में गैस मिलेगी. तीसरा सोलर एनर्जी-ग्रीन एनर्जी. इस पर काम चल रहा है. सूरज की ऊर्जा से घरों में खाना पकेगा.
2022 में कोई गरीब बिना घर का नहीं होगा : प्रधानमंत्री ने कहा : 2022 आजादी के 75वें साल पर कोई गरीब बिना घर का न हो, इस पर काम चल रहा है. देश ईमानदारी की राह पर चल रहा है. सामान्य इंसान भी ईमानदारी से जीता है. सरकार उनके साथ जो ईमानदारी से जीते हैं, ईमानदारी से जूझते हैं. झारखंड नयी ऊंचाई की ओर आगे बढ़ेगा.
18 हजार घरों में बिजली पहुंचायी : पीएम ने कहा : हर गांव में बिजली पहुंचानी है. और तय समयसीमा के पहले 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचा दी गयी. पहले किसी को फुर्सत नहीं थी. गांवों में तार लग गया, खंभा पहुंच गया, पर बिजली नहीं. 30 प्रतिशत से अधिक घर ऐसे हैं जहां आजादी के 70 साल बाद भी बिजली नहीं पहुंची है. यह उन लोगों का पाप है. हमने तो घर-घर बिजली पहुंचाने की जिम्मेदारी उठायी है. सरकारी बाबू भी चौकन्ने रहते हैं कि मोदी ने कहा है तो करना होगा. एक दबाव रहता है. वे लोग भी यह देखने गांव जाते हैं कि मोदी जो कहा रहा है वह किया है या नहीं. इस बहाने लोग गांव जा रहे हैं. सौभाग्य योजना के तहत आगे भी बिजली पहुंचा कर दम लेंगे. जो लोग कहते हैं मोदी अमीरों के लिए काम करता है वे बतायें कि जिन 18 हजार घरों में बिजली पहुंचायी गयी है, वहां कौन अमीर लोग रहता है. अभी भी चार करोड़ घर ऐसे हैं जहां आजादी के 70 साल बाद भी बिजली नहीं पहुंची है. इसमें 32 लाख परिवार झारखंड में हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री ने भी बीड़ा उठाया है. हमें खुशी है.
यूरिया की चोरी रोकी : उन्होंने कहा पहले यूरिया अमीरों की केमिकल फैक्ट्री में चला जाता था. इसकी वजह से किसानों को घंटों लाइन में खड़ा होने के बाद भी यूरिया नहीं मिल पाता था. कई बार और कई जगहों पर उन्हें यूरिया के लिए लाठी भी खानी पड़ती थी लेकिन फिर भी उन्हें यूरिया नहीं मिलता था. लेकिन इसे रोकने के लिए यूरिया पर नीम के तेल की कोटिंग करवायी. इसकी वजह से अब इसका इस्तेमाल केमिकल प्लांट में नहीं हो पा रहा है. पिछले दो सालों से देश में कहीं भी किसानों ने खाद की कमी को लेकर आंदोलन नहीं किया है. मैं भ्रष्टाचार और बेईमानी के खिलाफ लड़ने वाला इंसान हूं
मंच पर कौन-कौन थे मौजूद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अारके सिंह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, जनजातीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, भू-राजस्व मंत्री अमर बाउरी, सांसद पशुपति नाथ सिंह, सिंदरी के विधायक फूलचंद मंडल मौजूद थे.
हेलीपैड पर हुआ स्वागत : प्रधानमंत्री का बलियापुर हेलीपैड पर सांसद रवींद्र पांडेय, विद्युत वरण महतो, समीर उरांव, रवींद्र राय, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, विधायक राज सिन्हा, ढुलू महतो, जानकी यादव, विरंची नारायण, निर्भय शाहबादी, जय प्रकाश वर्मा, केदार हाजरा, जिला परिषद धनबाद के चेयरमैन रोबिन चंद्र गोरांई ने स्वागत किया. सभी ने पीएम को बुके भेंट किया. मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, उपायुक्त ए दोड्डे, एसएसपी मनोज रतन चोथे ने भी पीएम की अगवानी की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola