शिक्षक बता कर दुकानदार से करायी शादी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : लड़की को यह बता कर शादी के लिए तैयार किया गया कि होने वाला दूल्हा शिक्षक है. लेकिन सच्चाई कुछ और था. लड़का पान दुकानदार था. शादी के बाद जब लड़की को मामले की जानकारी हुई तो लड़की अपने पति को छोड़ धनबाद आ गयी और अपने प्रेमी से शादी करने की इच्छा […]
विज्ञापन
धनबाद : लड़की को यह बता कर शादी के लिए तैयार किया गया कि होने वाला दूल्हा शिक्षक है. लेकिन सच्चाई कुछ और था. लड़का पान दुकानदार था. शादी के बाद जब लड़की को मामले की जानकारी हुई तो लड़की अपने पति को छोड़ धनबाद आ गयी और अपने प्रेमी से शादी करने की इच्छा जतायी. युवती केंदुआ की रहने वाली है.
उसके पिता ने 13 मई को युवती को उसके मौसी घर बिहार सहरसा भेज दिया. 15 तारीख को सहरसा के ही एक युवक से युवती की शादी करवा दी गयी. युवती को बताया गया था कि लड़का शिक्षक है. मगर लड़का सहरसा में पान की दुकान चलाता है. युवती को जब मामले की जानकारी मिली तो उसने अपने पति के साथ नहीं रहने की इच्छा जतायी. उसके बाद उसके पति ने उसे धनबाद जाने को कहा. युवती मंगलवार को धनबाद स्टेशन पहुंची और केंदुआ निवासी अपने प्रेमी रवि कुमार को फोन कर बुलाया. उसके बाद दोनों ने महिला थाना आकर एक साथ रहने की इच्छा जतायी. पुलिस ने दोनों को महिला थाना में रखा है. महिला थाना प्रभारी सरिता कच्छप ने बताया कि बुधवार को दोनों के परिजनों को बुला कर मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










