सरना धर्म की मान्यता की मांग को ले सड़क पर उतरे समर्थक

Updated:
विज्ञापन

जैनामोड़ : सरना धर्म को राष्ट्रीय मान्यता देने की मांग को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान तथा झारखंड दिशोम पार्टी समर्थकों ने जरीडीह थाना क्षेत्र के फोरलेन चौक में सोमवार को सड़क जाम कर दिया. लगभग डेढ़ घंटा जाम के कारण वाहनों का परिचालन बाधित रहा. जरीडीह अंचलाधिकारी राकेश श्रीवास्तव व जरीडीह थाना प्रभारी रूपेश कुमार […]

विज्ञापन
जैनामोड़ : सरना धर्म को राष्ट्रीय मान्यता देने की मांग को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान तथा झारखंड दिशोम पार्टी समर्थकों ने जरीडीह थाना क्षेत्र के फोरलेन चौक में सोमवार को सड़क जाम कर दिया. लगभग डेढ़ घंटा जाम के कारण वाहनों का परिचालन बाधित रहा. जरीडीह अंचलाधिकारी राकेश श्रीवास्तव व जरीडीह थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने बंद समर्थकों के साथ वार्ता कर सड़क जाम को हटाया.
पार्टी के जिला संयोजक सुखदेव मुर्मू ने कहा : पार्टी का आंशिक भारत बंद झारखंड सहित, बंगाल, ओड़िशा, असम और बिहार में था. बंद को सफल बनाने मे जेडीपी के अध्यक्ष खिरोधर मुर्मू, एएसए के प्रदेश संयोजक करम चंद हांसदा, अरुण किस्कू, भीम मुर्मू, जगदेव हेंब्रम, लाल हांसदा, इकबाल सौदागार, डॉ दुलाल हलदार, सैनूल सौदागार, हराधन सोरेन, हीरालाल मुर्मू, ललित नारायण, अमर सोरेन, मोहन सोरेन, करण मुर्मू, लाल चंद मुर्मू, फुलेश्वर मुर्मू, सुखलाल मुर्मू, राजेश मुर्मू, दुर्गा हेंब्रम, रिझु सोरेन, चेतन मुर्मू, सुकदेव मुर्मू, महेंद्र मुर्मू, चेतलाल मुर्मू, शिवलाल मुर्मू, करमचंद मुर्मू, सहदेव हेंब्रम, संजीव मुर्मू, गंगा राम हेंब्रम, रामलाल हेंब्रम, श्यामलाल हेंब्रम, श्याम मुर्मू, राजेंद्र मुर्मू, प्रेम सागर मुर्मू, दिनेश हेंब्रम, विक्की टुडू, सनी टुडू, जगरनाथ हेंब्रम, बिंदेशवर मुर्मू, विशाल मुर्मू आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola