पीएमसीएच पहुंचे नाको के अधिकारी दीवार पर लिखा एचआइवी मिटवाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : पीएमसीएच के स्त्री व प्रसूति रोग विभाग के वार्ड में दीवार पर एचआइवी लिख कर मरीजों का इलाज करने की शिकायत पर नाको (रांची) के अधिकारी मंगलवार को पीएमसीएच पहुंचे. नाको के संयुक्त निदेशक (केयर, सपोर्ट व ट्रीटमेंट) डाॅ मतीन अहमद खान ने अधीक्षक डॉ एस सान्यल व गायनी के विभागाध्यक्ष डॉ प्रतिभा […]
विज्ञापन
धनबाद : पीएमसीएच के स्त्री व प्रसूति रोग विभाग के वार्ड में दीवार पर एचआइवी लिख कर मरीजों का इलाज करने की शिकायत पर नाको (रांची) के अधिकारी मंगलवार को पीएमसीएच पहुंचे. नाको के संयुक्त निदेशक (केयर, सपोर्ट व ट्रीटमेंट) डाॅ मतीन अहमद खान ने अधीक्षक डॉ एस सान्यल व गायनी के विभागाध्यक्ष डॉ प्रतिभा राय से जानकारी ली.
डॉ खान ने दीवार पर एचआइवी लिख कर इलाज करने पर कड़ा एतराज जताया. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला भी दिया. इसके बाद पीएमसीएच प्रबंधन ने नाम हटाने पर हामी भरी. बता दें कि गायनी वार्ड में आये एचआइवी मरीजों के बेड के ऊपर दीवार पर एचआइवी लिख दिया जा रहा है. एचआइवी पीड़ितों के लिए काम कर रही संस्था धनबाद नेटवर्क के सदस्यों ने इसका विरोध किया था. इसके बाद रांची के अधिकारी हरकत में आये. अब नेटवर्क के सदस्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










