घायल प्रवीण का एम्स में ऑपरेशन, हालत खतरे से बाहर

Updated:
विज्ञापन

परिजनों से की फोन पर बात, कहा : स्वस्थ होकर जल्द लौटूंगा बरवाअड्डा : पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में घायल जवान बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के आसनबनी (मिश्रडीह) गांव निवासी प्रवीण मिश्रा का गुरुवार की रात एम्स दिल्ली में सफल ऑपरेशन किया गया. फिलहाल वह एम्स (दिल्ली) के आइसीयू में भर्ती हैं. स्थिति खतरे से बाहर […]

विज्ञापन

परिजनों से की फोन पर बात, कहा : स्वस्थ होकर जल्द लौटूंगा

बरवाअड्डा : पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में घायल जवान बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के आसनबनी (मिश्रडीह) गांव निवासी प्रवीण मिश्रा का गुरुवार की रात एम्स दिल्ली में सफल ऑपरेशन किया गया. फिलहाल वह एम्स (दिल्ली) के आइसीयू में भर्ती हैं. स्थिति खतरे से बाहर है. बुधवार की देर रात जम्मू–कश्मीर के सांबा सेक्टर में तैनात जवान प्रवीण मिश्रा पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में घायल हाे गया था. इसके बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया था.
सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह परिजन उसके पास दिल्ली पहुंच चुके हैं. एम्स पहुंचे चचेरे भाई राजीव मिश्रा ने फोन पर बताया कि प्रवीण ठीक है. वहीं घटना के बाद से जवान के पिता सुधीर चंद्र मिश्रा, मां शंकरी देवी एवं पत्नी खुशी मिश्रा चिंतित हैं. सुबह प्रवीण ने फोन पर मां व पत्नी से बात की. प्रवीण ने बताया कि वह जल्द स्वस्थ होकर लौटेगा. इधर, पत्नी खुशी मिश्रा ने बताया कि घटना के दिन पति के एक साथी ने फोन कर उन्हें मामले की जानकारी दी थी. इसके बाद सेना के एक कर्नल रैंक के अधिकारी ने प्रवीण के एम्स दिल्ली में भर्ती होने की बात बतायी. पति से फोन पर बात हुई है. अभी वह ठीक हैं. घटना के बाद से घर में चूल्हा नहीं जला है. सभी परेशान हैं.
पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे: पाकिस्तान की इस नापाक हरकत की ग्रामीणों ने घोर निंदा की. भाजपा नेता निर्मल मिश्रा, भोला मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, अजीत मिश्रा समेत सभी ग्रामीणों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये.
प्रवीण मिश्रा का एक परिचय : प्रवीण मिश्रा वर्ष 2013 में सेना में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे. प्रवीण दो भाइयों में बड़ा है. उसकी शादी बिजुलिया, बोकारो की खुशी मिश्रा से हुई है. उसे दो पुत्र भी हैं. पत्नी खुशी मिश्रा ने बताया कि प्रवीण फरवरी में घर आये थे. पति से रोज वीडियाे कॉल के माध्यम से बात होती थी. भगवान से प्रार्थना है कि पति जल्द स्वस्थ हो.
मेरा महावीर कैसा है : शंकरी देवी
प्रवीण की मां शंकरी देवी ने अपने पति और घर पहुंचे अतिथियों से पूछा कि मेरा महावीर कैसा है. मैने उसे बजरंगबली से मांगा है. उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. वह प्रवीण को महावीर नाम से ही बुलाती हैं. इतना कह वह फूट–फूट कर रोने लगी. पिता के भी आंसू टपकने लगे. इसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने प्रवीण के माता-पिता व पत्नी को शांत कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola