बिजली की लुकाछिपी, गर्मी में लोड लेने में हांफ रहा विभाग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : गर्मी के साथ बिजली संकट भी गहराता जा रहा है. शनिवार को शहर के ज्यादातर हिस्सों में बिजली आती-जाती रही. नूतनडीह, विनोद नगर, चीरागोड़ा, सरायढेला, पांडरपाला, धैया, सरायढेला, वासेपुर, शमसेर नगर, मुरलीनगर, हाउसिंग कॉलोनी आदि इलाकों में दस से पंद्रह मिनट के अंतराल पर बिजली काटी गयी. लोग परेशान रहे. ऊर्जा विभाग के […]
विज्ञापन
धनबाद : गर्मी के साथ बिजली संकट भी गहराता जा रहा है. शनिवार को शहर के ज्यादातर हिस्सों में बिजली आती-जाती रही. नूतनडीह, विनोद नगर, चीरागोड़ा, सरायढेला, पांडरपाला, धैया, सरायढेला, वासेपुर, शमसेर नगर, मुरलीनगर, हाउसिंग कॉलोनी आदि इलाकों में दस से पंद्रह मिनट के अंतराल पर बिजली काटी गयी. लोग परेशान रहे. ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की मानें तो गर्मियों में लोड बढ़ने के कारण सिस्टम शट डाउन हो जा रहा है.
आमाघाटा में काम के चलते 6 घंटे कटी बिजली
आमाघाटा में ऊर्जा विभाग के पावर ट्रांसफॉर्मर के काम की वजह से शनिवार को भी अपराह्न दो बजे से रात आठ बजे तक बिजली की कटौती की गयी. इससे सहयोगी नगर, वनस्थली नगर, भूईंफोड़, कुसुम विहार, नीलांचल कॉलोनी आदि क्षेत्र के लोग परेशान रहे. शुक्रवार को भी इन इलाकों में काम के चलते आठ घंटे बिजली काटी गयी थी.
खपत बढ़ने से परेशानी
बिजली की खपत बढ़ चुकी है. हर जगह पूरी तरह से लोड लेने में थोड़ी परेशानी हो रही है. इसलिए बिजली ट्रिप कर रही है. मगर जल्द स्थिति सुधार ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










