झारखंड : शादी का लालच देकर विकलांग युवती से यौन शोषण, FIR दर्ज

बरकट्ठा : शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने को लेकर गोरहर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस बाबत पीडि़ता विकलांग कुंती कुमारी (21 वर्ष), पिता जगदीश महतो, ग्राम गोरहर निवासी ने एक लिखित आवेदन गोरहर थाना में दिया है. आवेदन में लिखा है कि प्रीतम महतो, पिता पुनित महतो, ग्राम- बरांय […]
बरकट्ठा : शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने को लेकर गोरहर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस बाबत पीडि़ता विकलांग कुंती कुमारी (21 वर्ष), पिता जगदीश महतो, ग्राम गोरहर निवासी ने एक लिखित आवेदन गोरहर थाना में दिया है.
आवेदन में लिखा है कि प्रीतम महतो, पिता पुनित महतो, ग्राम- बरांय विष्णुगढ़ निवासी ने शादी का प्रलोभन देकर पिछले तीन वर्ष से लगातार यौन शोषण किया है. जब शादी के लिये मेरे परिवार के द्वारा दबाव बनाया गया तो दहेज की मांग करते हुए शादी से इंकार कर दिया.
शिकायत में लिखा है कि इसके बाद प्रीतम महतो ने चुपके से दूसरी लड़की से शादी रचा कर मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. मामले को लेकर कुंती कुमारी ने अपने प्रेमी प्रीतम महतो, उसके पिता पुनीत महतो, मां फगुनी देवी तथा भाई मनोज महतो को नामजद आरोपी बनाया है. इस बाबत पुलिस गोरहर थाने में कांड संख्या 16/18 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




