ePaper

धनबाद : कोल इंडिया में अनुकंपा नियोजन पर ब्रेक, खदान दुर्घटना में हुई मौत पर ही आश्रितों को नियोजन !

Updated at : 11 Dec 2017 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : कोल इंडिया में अनुकंपा नियोजन पर ब्रेक, खदान दुर्घटना में हुई मौत पर ही आश्रितों को नियोजन !

!!मनोहर कुमार!! धनबाद : 2.90 लाख कोल कर्मियों की सुविधा में एक के बाद एक कटौती कर कोल इंडिया प्रबंधन लगाता उन्हें झटका दे रहा है. अभी ओटी-संडे ड्यूटी व लीव-इनकैशमेंट में पीएफ कटौती बंद का मुद्दा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि प्रबंधन ने कर्मियों के एक और सुविधा में कटौती का मन […]

विज्ञापन

!!मनोहर कुमार!!

धनबाद : 2.90 लाख कोल कर्मियों की सुविधा में एक के बाद एक कटौती कर कोल इंडिया प्रबंधन लगाता उन्हें झटका दे रहा है. अभी ओटी-संडे ड्यूटी व लीव-इनकैशमेंट में पीएफ कटौती बंद का मुद्दा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि प्रबंधन ने कर्मियों के एक और सुविधा में कटौती का मन बना लिया है. मेडिकल अनफिट, बीमारी या फिर बाहरी दुर्घटना में हुई मौत पर अब कोल कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा पर नियोजन का लाभ नहीं मिल सकेगा. सिर्फ खदान दुर्घटना में हुई मौत पर ही आश्रितों को नियोजन दिया जायेगा. कोल इंडिया उच्च पदस्थ सूत्रों की माने तो प्रबंधन बीसीसीएल सहित सभी कोल कंपनियों को जल्द सर्कुलर भी जारी कर सकती है.
एक-एक कर बाहर निकल रहा जेबीसीसीआइ-10 का जीन
जेबीसीसीआइ-10 की बैठक में कोल कर्मियों के लंबित नये वेतनमान पर निर्णय तो अवश्य ले लिया गया, पर समझौता में लिए गये निर्णय का जीन अब एक-एक कर धीरे-धीरे बाहर आने लगा, जिससे जान कर्मियों के होश उड़ने लगे है. पहले ओटी पर पाबंदी, फिर संडे ड्यूटी बंद, इसके के पश्चात लीव इनकैशमेंट में पीएफ की कटौती बंद और अब अनुकंपा पर होने वाले नियोजन पर ब्रेक लगाने के निर्णय से कर्मियों व आश्रितों को बड़ा झटका लगा है.
मार्च से नियोजन पर ब्रेक लगने की चर्चा :
बताते हैं कि आश्रितों के नियोजन के मुद्दे पर मंथन को गठित कमेटी की एक बैठक भी अभी नहीं हो सकी और प्रबंधन ने विभागीय तौर पर मार्च 2018 के बाद मेडिकल अनफिट व अनुकंपा नियुक्ति पर ब्रेक लगाने का निर्णय ले लिया, जिसके बाद यूनियन व कोल कर्मियों में चर्चा का बाजार गर्म है.
… तो नियोजन से वंचित होंगे हजारों आश्रित
बताते है कि कोल इंडिया प्रबंधन अगर इस नये नियमों को कंपनी में लागू करती है तो इससे काफी संख्या में कर्मियों के आश्रितों नियोजन से वंचित रह जायेंगे. सूत्रों की माने तो कोल इंडिया की कई सहायक कंपनियों ने आश्रितों को अनुकंपा पर नियोजन देने पर अभी से रोक लगाना भी शुरू कर दिया है.
14 को प्रबंधन ने बुलायी बैठक
कोल इंडिया प्रबंधन ने आश्रितों के नियोजन के मुद्दे पर पहले दो बार बैठक बुलायी, पर यूनियन प्रतिनिधियों के अनुपस्थित होने के कारण बैठक नहीं हो सकी. इस कारण सीआइएल प्रबंधन ने एकतरफा निर्णय लेते हुए मार्च 2018 के बाद आश्रितों के नियोजन बंद करने का निर्णय ले लिया है. विरोध से बचने के लिए प्रबंधन ने अब 14 दिसंबर को बैठक बुलायी, जिसमें कमेटी के सभी सदस्यों को बुलाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola