छठ स्पेशल ट्रेन में भी नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट, त्योहार में बिहार जाने वाले यात्रियों को होगी परेशानी

धनबाद : 24 अक्तूबर मंगलवार को नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू हो रहा है. त्योहार को लेकर धनबाद से हजारों यात्री अपने गांव जायेंगे, लेकिन इस साल उन्हें गांव जाने में काफी परेशानी हो सकती है. कारण बिहार जाने वाली आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें 15 जून से डीसी रेल लाइन बंदी की […]
धनबाद : 24 अक्तूबर मंगलवार को नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू हो रहा है. त्योहार को लेकर धनबाद से हजारों यात्री अपने गांव जायेंगे, लेकिन इस साल उन्हें गांव जाने में काफी परेशानी हो सकती है. कारण बिहार जाने वाली आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें 15 जून से डीसी रेल लाइन बंदी की भेंट चढ़ गयी है. 18 अक्तूबर को धनबाद-सीतामढ़ी छठ स्पेशल ट्रेन (03327) चलाने की घोषणा की गयी और 19 अक्तूबर की दोपहर बाद उसका आरक्षण शुरू किया गया. इसके बाद शुक्रवार की सुबह तक उस ट्रेन से सभी आरक्षित बोगी, स्लीपर-एसी क्लास की सभी सीटें आरक्षित हो गयी और वेटिंग मिलना शुरू हो गया. यह ट्रेन 21 अक्तूबर को धनबाद से सीतामढ़ी रवाना होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










