राशि बकाया रहने पर काटी जाती थी बिजली, अब तीन माह से बिल ही नहीं

धनबाद : पहले ऊर्जा विभाग बिल वसूली के लिए उपभोक्ताओं पर बनाता था दबाव और अब उपभोक्ता अपना बिल लेने के लिए ऊर्जा विभाग की दौड़ लगा रहे हैं. तीन माह से लोगों को बिल नहीं मिला है. उपभोक्ता बिल पाने के लिए तड़प रहे हैं कि जल्द भुगतान कर दें तो टेंशन शेष. शुक्रवार […]
दिन भर उपभोक्ता आते रहे. सभी का एक ही सवाल था कि तीन माह से बिल नहीं मिल रहा है, आखिर कब तक मिलेगा. हाउसिंग कॉलोनी की एक दंपती आज पहुंचा और कहा कि वे लोग एक सप्ताह में दो माह के लिए बाहर जा रहे हैं, ऐसे में उन्हें बिल नहीं मिलेगा ताे जब वह लौटेंगे तो उनकी लाइन कटी हुई मिलेगी. कार्यपालक अभियंता रवि प्रकाश ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी कोशिश होगी कि इस दौरान उनका बिल मिल जाये. अगर बिल नहीं भी मिलेगा तो भी अभी लाइन नहीं कटेगी.
तब उनकी पत्नी ने कहा कि ज्यादा बिल हो जायेगा तो उन्हें परेशानी होगी. इसी तरह अन्य उपभोक्ता भी बिल नहीं आने का रोना रोते रहे. एक समय था जब दो माह से अधिक का बिल होता था तो उपभोक्ताआें के कनेक्शन काट दिये जाते थे और अभी तीन माह का बिल हो गया है, लेकिन विभाग ही अनुमान से बिल जमा करने के लिए मना कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




