ए टू जेड की गाड़ियों का टेकओवर करेगा निगम!

धनबाद: नगर निगम ए टू जेड की गाड़ियों का टेक अोवर करेगा. सब कुछ ठीक ठाक रहा तो 15 जुलाई के बाद उक्त कंपनी की गाड़ियां निगम के हवाले होंगी. रांची में गुरुवार को आर्बिट्रेटर के समक्ष नगर निगम ने अपना पक्ष रखते हुए ए टू जेड की गाड़ियों को चलाने की अनुमति मांगी. इस […]
नगर आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि ए टू जेड व नगर निगम का मामला आर्बिट्रेशन में चल रहा है. ए टू जेड ने 77 करोड़ तथा नगर निगम ने एक करोड़ 65 लाख का दावा किया है. लंबे समय से कोर्ट में मामला चलने के कारण 4.71 करोड़ की गाड़ियां खड़ी-खड़ी सड़ रही हैं. गुरुवार को निगम की ओर से कहा गया कि चूंकि वाहन खरीदने के लिए निगम ने ए टू जेड को 4.71 करोड़ रुपये दिये थे.
ए टू जेड ने निगम के नाम से गाड़ी न खरीद कर अपने नाम से खरीद ली. निगम के नाम से रजिस्ट्रेशन कराने के लिए ए टू जेड को नोटिस दिया गया था. इसी बीच ए टू जेड व निगम में विवाद हो गया. जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आता है, निगम को ए टू जेड की गाड़ियों को चलाने की अनुमति दी जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




