धनबाद से आसनसोल के लिए चली सवारी गाड़ी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jun 2017 11:41 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद: धनबाद-आसनसोल के बीच शुक्रवार को सवारी गाड़ी का परिचालन शुरू कर दिया गया है. फिलहाल इस ट्रेन को ट्रायल बेसिस पर चलाया गया है. यात्रियों की संख्या पर्याप्त होने पर यह ट्रेन फिर से प्रतिदिन धनबाद-आसनसोल स्टेशन के बीच चलेगी. इससे खास कर स्टूडेंट्स, वकील, कोर्ट आने वाले लोग व आम यात्रियों को काफी […]
विज्ञापन
धनबाद: धनबाद-आसनसोल के बीच शुक्रवार को सवारी गाड़ी का परिचालन शुरू कर दिया गया है. फिलहाल इस ट्रेन को ट्रायल बेसिस पर चलाया गया है. यात्रियों की संख्या पर्याप्त होने पर यह ट्रेन फिर से प्रतिदिन धनबाद-आसनसोल स्टेशन के बीच चलेगी. इससे खास कर स्टूडेंट्स, वकील, कोर्ट आने वाले लोग व आम यात्रियों को काफी फायदा होगा. शुक्रवार को यह ट्रेन धनबाद से आसनसोल के लिए रवाना किया गया.
आठ माह का इंतजार खत्म : आठ माह पहले बंद हुई धनबाद-आसनसोल सवारी गाड़ी शुक्रवार को फिर से पटरी पर लौट आयी. सवारी गाड़ी को ट्रायल बेसिस पर शुक्रवार को चलाया गया. यह ट्रेन शुक्रवार को प्लेटफॉर्म नंबर छह से पुराने समय 1.20 बजे खोला गया. पहले ही दिन इस ट्रेन की लगभग सीटें फुल हो गयी. यह ट्रेन आसनसोल स्टेशन से शाम 5 बजे धनबाद के लिए खुलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




