Deoghar News : काले वाहन पर सवार युवकों ने की हवाई फायरिंग, बाइक दस्ता ने पीछा कर दो को दबोचा

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : काले वाहन पर सवार युवकों ने की हवाई फायरिंग, बाइक दस्ता ने पीछा कर दो को दबोचा

देवघर में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब देवघर-दुमका मुख्य पथ पर बैजनाथपुर चौक के पास दिनदहाड़े एक काली स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने अचानक हवाई फायरिंग शुरू कर दी

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : देवघर में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब देवघर-दुमका मुख्य पथ पर बैजनाथपुर चौक के पास दिनदहाड़े एक काली स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने अचानक हवाई फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग की सूचना मिलते ही शहर की पुलिस सतर्क हो गयी और यातायात बाइक दस्ता ने तत्परता दिखाते हुए स्कॉर्पियो का पीछा कर मुख्य शाखा एसबीआइ के पास से उसे पकड़ लिया. हालांकि इस वाहन में सवार दो युवक पिस्तौल के साथ फरार होने में सफल रहे, जबकि चालक समेत दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया. जहां से पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार दोनों को पकड़ा है, वहीं सामने पुलिस हाउस है. जब्त वाहन सहित पकड़े गये दोनों आरोपियों को फिलहाल नगर थाने को सुपुर्द कर दिया गया, जहां उनलोगों से पूछताछ की जा रही है. हालांकि इस मामले में पुलिस के कोई भी पदाधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं.

फायरिंग से मची अफरा-तफरी

घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की बतायी जा रही है. चश्मदीदों के अनुसार, बैजनाथपुर चौक के पास एक चाय दुकान के समीप खड़ी बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो में चार युवक सवार थे. अचानक एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर दो से तीन राउंड फायरिंग कर दी, जिससे पूरे चौक पर भगदड़ की स्थिति बन गयी.

पुलिस ने किया पीछा कर दबोचा

सूचना मिलते ही वायरलेस पर अलर्ट जारी हुआ और बगल में चेकिंग कर रही यातायात बाइक दस्ता टीम ने इस वाहन का पीछा शुरू कर दिया. वाहन बाइपास सर्कुलर रोड होते हुए कॉलेज मोड़, तिवारी चौक, हदहदिया पुल, बरमसिया होकर आंबेडकर चौक, वीआइपी चौक और फिर जसीडीह रोड की ओर भागने लगी. तेज रफ्तार में दौड़ती गाड़ी को बाइक दस्ता ने आखिरकार एसबीआइ मुख्य शाखा के पास रोक लिया. गाड़ी रुकते ही उसमें सवार दो युवक पुलिस को चकमा देकर पिस्तौल सहित फरार हो गये. वहीं चालक समेत दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पकड़े गये दोनों आरोपियों को नगर थाना लाया गया, जहां एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने भी पहुंचकर पूछताछ की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गये आरोपियों में एक बिहार के बेगूसराय और दूसरा खगड़िया का निवासी है. पूछताछ के आधार पर पुलिस ने एक स्थानीय शोरूम से तीन और संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी तक मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. समाचार लिखे जाने तक वाहन सवार द्वारा गोली चलाने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है.

हाइलाइट्स

बैजनाथपुर चौक पर स्कॉर्पियो सवार ने की फायरिंगदो युवक पिस्तौल लेकर फरार, दो युवक पकड़े गयेबाइक दस्ता की तत्परता से वाहन जब्त -एसडीपीओ ने नगर थाना पहुंचकर की पूछताछ-पूछताछ के आधार पर एक शोरूम से तीन और हिरासत में

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola