Jharkhand Crime News: देवघर के बलियाचौकी के समीप युवक की गोली मारकर हत्या

Jharkhand Crime News: मृतक आपराधिक पृष्ठभूमि का व्यक्ति बताया जाता है. उसके ऊपर कई मामले पूर्व से दर्ज बताये जाते हैं. मृतक के सिर, सीने व पीठ में गोली मारी गयी है. पुलिस पूरे मामले को आपसी विवाद बताकर छानबीन कर रही है. इधर बाइक सवार हमलावर गोलीबारी के बाद से फरार बताया जा रहा है.
Jharkhand Crime News: झारखंड के देवघर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. मृतक का नाम टिंकू तुरी बताया गया है. मंगलवार को महानवमी के दिन बाबानगरी में गोलीबारी की घटना हुई. जिले के कुंडा थाना इलाके के बलियाचौकी में हुई गोलीबारी में युवक की मौत हो गयी. वह बलियचौकी का रहने वाला था.
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी-थाना प्रभारी
घटना की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस कप्तान सुभाष चंद्र जाट व कुंडा थाना के प्रभारी प्रवीण कुमार और अन्य पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थल का जायजा लिया. घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस कप्तान सदर अस्पताल पहुंचे व परिजनों से पूछताछ की.
मृतक पर पहले से दर्ज थे कई मामले
मृतक आपराधिक पृष्ठभूमि का व्यक्ति बताया जाता है. उसके ऊपर कई मामले पूर्व से दर्ज बताये जाते हैं. मृतक के सिर, सीने व पीठ में गोली मारी गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो गोलीबारी की घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा ऑटो से घायल हालत में टिंकू को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
बाइक से फरार हो गये अपराधी
पुलिस पूरे मामले को आपसी विवाद बताकर छानबीन कर रही है. इधर बाइक सवार हमलावर गोलीबारी के बाद से फरार बताया जा रहा है. उसकी तलाश में पुलिस जुट गयी है.
पुलिस तीन संदिग्धों से कर रही है पूछताछ
गोलीबारी की घटना के बाद बलियचौकी इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने पूछताछ के बाद मिले सुराग के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है. तीनों संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगे हैं, जिसके आधार पर पुलिस घटना के विषय में कुछ स्पष्ट कर सके.
मृतक की थी आपराधिक पृष्ठभूमि
चूंकि मृतक की भी आपराधिक पृष्ठभूमि रही है, सो उस बात को ध्यान में रखते हुए उससे किस-किस की दुश्मनी थी इस बात की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता कर रही है कि कहीं यह वर्चस्व की लड़ाई तो नहीं है. फिलहाल पुलिस गहन छानबीन में जुटी हुई है.
रिपोर्ट- अजय यादव, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




