Deoghar news : नौकरी के नाम पर गिरिडीह के युवक से लिया रुपया व बना रखा है बंधक, थाने में शिकायत

गिरिडीह जिले के भरकट्टा थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी लीलावती देवी ने देवघर नगर थाने में शिकायत देते हुए बेटे को छुडा़ने की मांग की है. बताया कि नौकरी के नाम पर उसे बंधक बना रखा है.
वरीय संवाददाता, देवघर. नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने और परिजन को बंधक बनाकर रखने को लेकर गिरिडीह जिले के भरकट्टा थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी लीलावती देवी ने देवघर नगर थाने में शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है. पीड़िता का कहना है कि उसके पुत्र पवन कुमार वर्मा को प्रखंड क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति से जान-पहचान हुई. उसने उसके पुत्र को देवघर में नौकरी लगा देने की बात कही. बताया कि प्रतिमाह 18 हजार रुपया मिलेगा. नौकरी पाने के लिए 50 हजार रुपया व डिग्री का मूल कागज सहित आधार कार्ड, बैंक खाता मांगा. लालच में आरोपित के साथ उसका पुत्र देवघर चला गया. इसके बाद उसने हजारीबाग में नाम लिखवाने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की. मांगी गयी राशि उसे दे दी गयी. दो माह के बाद फिर से 30 हजार रुपये मांगते हुए उसने देवघर में नौकरी लग जाने की जानकारी दी. तब उसे 30 हजार रुपया भी दे दिया गया. परिजन ने बताया कि इसके बाद पिछले आठ महीने से उसके पुत्र को घर आने नहीं दिया जा रहा है और न ही किसी से मिलने दिया जाता है. कंपनी में और युवक को लाकर देने की शर्त पर छोड़ने की बात कही जा रही है. कंपनी के तीन कर्मी से बात की गयी ताे तीनों ने पहले और लड़के कंपनी को लाकर देने के बाद ही छोड़ने की बात कही. बताया कि तीनों के नाम की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दे दी गयी है, साथ ही कहा कि कंपनी का कार्यालय बिलासी चौक से आगे है. पीड़िता ने बेटे को खतरे में होने की आशंका व्यक्त की है. पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




