चितरा में कोलियरी कर्मियों को कराया गया योगाभ्यास

Updated:
विज्ञापन
चितरा में कोलियरी कर्मियों को कराया गया योगाभ्यास

विश्व योग दिवस को लेकर योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

विज्ञापन

चितरा. विश्व योग दिवस को लेकर कोल इंडिया के दिशा निर्देश पर चितरा स्थित इंडोर स्टेडियम में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से कोलियरी अधिकारियों व कर्मियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया. मौके पर जेसीसी मेंबर सह योग शिक्षक महेंद्र प्रसाद राणा ने बताया कि कोल इंडिया के निर्देश पर विश्व योग दिवस को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में आगामी 21 जून तक योग अभ्यास कराया जाएगा, जिसमें सभी को योग के माध्यम निरोग रहने की कला सिखाया जायेगा. मौके पर ज्ञानेंद्र सिंह, रफाकत अंसारी, मुकेश झा, सेवा हेंब्रम, विनोद कोल, राजेश कुमार, विष्णु कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
संजय कुमार राणा

लेखक के बारे में

By संजय कुमार राणा

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola