मोहनपुर रैक प्वाइंट के मजदूरों ने किया प्रदर्शन, मांगी मजदूरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Sep 2024 7:24 PM
मोहनपुर रेलवे के रैक प्वाइंट पर मजदूरी का कार्य करने वाले मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया तथा बकाया मजदूरी देने की मांग की.
प्रतिनिधि, मोहनपुर : मोहनपुर रेलवे के रैक प्वाइंट पर मजदूरी का कार्य करने वाले मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया तथा बकाया मजदूरी देने की मांग की. प्रदर्शन कर रहे बबलू कुमार ठाकुर, शेखर मंडल, नयन मंडल, अमर मंडल, घुटर मंडल, जितेंद्र यादव, पंकज मंडल, गोवर्धन मोहली, राजू ठाकुर, लूटो मंडल ने कहा कि सीमेंट कंपनी के द्वारा हमलोगों को मजदूरी व गार्ड का कार्य करवाया है और मजदूरी का बकाया पैसा नहीं दे रहा है. पैसे मांगने पर डांट-फटकार लगाकर भागा दे रहा है. वहीं सभी मजदूरों ने सीओ अमृता कुमारी को आवेदन देकर बकाया मजदूरी का भुगतान करने की मांग की है. सीओ ने मामले को गंभीरता से लेकर मामले की जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










