सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, ऑटो पर सवार आधा दर्जन यात्री भी घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Oct 2024 10:57 PM
मारगोमुंडा के पिछड़ी गांव के निकट ऑटो ने सड़क किनारे ट्रक में टक्कर मार दी, जिसमें कई लोग घायल हो गये. घायलों में एक महिला की मौत हो गयी. पुलिस घटना के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है.
मारगोमुंडा . थाना क्षेत्र के पिछड़ी गांव के निकट एक ऑटो ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी, जिसके बाद ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी. दुर्घटना में ऑटो पर सवार 56 वर्षीय सोनामुनी मंझियान की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में महजोरी गांव निवासी कलोसी बास्की व जियामुनी मरांडी को गंभीर चोटें आयी हैं. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार भोड़ा डाबर से ऑटो में सवार होकर महिलाएं घास लाने के लिए रोशन मोड़ जा रही थी. इसी दौरान पिछड़ी गांव के पास सड़क किनार खड़ी एक ट्रक से टकरा गयी और ऑटो पलट गयी. प्रत्यक्षदर्शियों में से किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद घटना की सूचना पर मारगोमुंडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, घटना में कई महिलाएं घायल हुई, वहीं चिकित्सक न जांच के बाद सोनामुनी मंझियान की मौत होने की पुष्टि कर दी. वहीं अन्य घायलों का इलाज किया गया. इधर मृत महिला के शव को पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु देवघर भेज दिया. वहीं पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक और ऑटो को जब्त कर लिया है. पुलिस घटना के कारणों के बारे में जानकारी जुटी रही है. इधर शव पहुंचते ही गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में मातम छा गया. परिजनों को लोगों ने ढांढस बंधाया. .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










