सत्य पथ पर चलकर समाज सेवा करना ही परम धर्म है : महेंद्र शास्त्री

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
सत्य पथ पर चलकर समाज सेवा करना ही परम धर्म है :  महेंद्र शास्त्री

करौं: सप्तचंडी महायज्ञ में भक्ति की बयार

विज्ञापन

करौं. प्रखंड क्षेत्र के नोनियाटांड़ स्थित बाबा दुबे मंदिर में चल रहे सप्तचंडी महायज्ञ में भक्ति की बयार बह रहा है. इस अवसर पर कथावाचक महेंद्र शास्त्री ने कहा कि लोगों को सत्य पथ पर चलकर समाज की सेवा करनी चाहिए. समाजसेवा से बढ़कर और कोई धर्म नहीं है. आज हमें दीन दुखियों की सेवा करनी चाहिए तभी हमारा कल्याण होगा. उन्होंने कहा कि हम मानव प्राणी को रोजाना भगवान का स्मरण करना चाहिए. भगवान के स्मरण मात्र से ही हमें पुण्य की प्राप्ति हो सकती है. लोगों को सुबह उठकर अपने माता-पिता व गुरुजनों का आशीर्वाद लेनी चाहिए तभी हमारा कल्याण हो सकता है. मानव जीवन बहुत भाग्य से मिलता है, इसलिए हम सबों को चाहिए कि इसका सदुपयोग करते हुए नित्य प्रभु का स्मरण करना चाहिए. वहीं, रात्रि में प्रवचन करते हुए देवी मीनू लाडली ने कहा कि लोग धर्म से विमुख हो रहे हैं. आज लोगों को चाहिए कि धर्म पथ पर चलकर अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए. यज्ञ को लेकर प्रतिदिन विभिन्न गांव से हजारों लोग यज्ञ मंडप में पहुंचकर परिक्रमा कर अपने परिवार की मंगलकामना कर रहे हैं. यज्ञ को सफल बनाने में जिला परिषद सदस्य ललन कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य बलबीर राय, मुखिया गीता देवी, यज्ञ समिति के अध्यक्ष घनश्याम सिंह, उमेश चंद्र पांडे, रीना देवी, उपाध्यक्ष विनोद मंडल, कोषाध्यक्ष भोला राय, नवल किशोर राय, सुमन राय, उत्तम मंडल, मोहन मंडल, प्रकाश रवानी, उमाकांत पांडे मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola