जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों को दिलायी गयी शपथ

मधुपुर की विभिन्न पंचायतों में झारखंड राज्य जलछाजन मिशन के तहत वाटरशेड यात्रा समापन हो गया. कार्यक्रम का उद्देश्य मिट्टी जलसंरक्षण और वाटरशेड संरचनाओं के विकास के प्रति आमजन को जागरूक करना है.
मधुपुर. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में झारखंड राज्य जलछाजन मिशन के तहत वाटरशेड यात्रा रविवार को समापन हो गया. कार्यक्रम का उद्देश्य मिट्टी जलसंरक्षण और वाटरशेड संरचनाओं के विकास के प्रति आमजन को जागरूक करना है. परियोजना क्षेत्र प्रखंड के जाभागुड़ी पंचायत एवं पटवाबाद पंचायत के ग्रामों में भ्रमण करते हुए ग्रामीणों को संवेदित एवं जागरूक करने का कार्य किया गया. यात्रा के माध्यम से वाटरशेड महोत्सव, श्रमदान, पौधरोपण और जागरुकता की गतिविधियां की गयी. इस दौरान जल संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को शपथ भी दिलायी गयी. विभाग के सहायक अभियंता दिलीप कुमार मरांडी व अन्य अधिकारियों ने सबेजोर, पहाड़पुर, जाभागुड़ी, तितमोह, बरमसिया, सुल्तानपुर में पौधरोपण कर जलछाजन यात्रा भी निकाला. इस अवसर पर जल संरक्षण से लोगों को जल संचयन के महत्व और उसकी तकनीकों की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा वाटरशेड योद्धा किसानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. जलछाजन मिशन के कृषि विशेषज्ञ कुमार शुभम द्वारा सभी अतिथियों व आमजनों को जल संरक्षण की शपथ दिलायी गयी और संयुक्त रूप से सभी ने जलछाजन गीत गाया. वहीं, डीटीई विशाल कुमार ने कहा कि जिले में अधिकतर आबादी खेती करके ही अपना जीवन यापन करते हैं. ऐसे में किसानों को जलसंचयन की जानकारी होना एवं उनका लाभ का ज्ञान होना अति आवश्यक है. तभी वे कम पानी में भी अपने खेती को कर पायेंगे और वह अपने खेती के लिए मानसून पर भी निर्भर नहीं रहेंगे. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मृदा एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देना, जनभागीदारी के माध्यम से लोगों में जलछाजन के प्रति जागरुकता लाना और प्राकृतिक संसाधनों जैसे उपजाऊ मिट्टी, भू-गर्भ जल, जंगल और पशुधन का समुचित प्रबंधन करना है. उन्होंने जल है, तो कल जल है, तो कल है का नारा देते हुए जल बचाने की अपील की और कहा कि पानी बचाना मानवता के लिए सबसे बड़ा कार्य है. कहा कि मिट्टी हमारे जीवन का आधार है और इसका संरक्षण कृषि उत्पादकता एवं पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है. ग्रामीण विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम में बड़े उत्सुकता से भाग लिया. मौके पर जिला तकनीकी विशेषज्ञ विशाल कुमार, जलछाजन समितियां के अध्यक्ष सचिव, जाभागुड़ी पंचायत के पंचायत सचिव, त्रिकुट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सीईओ मुकेश कुमार यादव, एफपीओ सत्यश्री सिंह, एएसएलपीएस बीपीएम अरविंद कुमार, कुमार गौतम, काजल कुमारी व अन्य मौजूद थे. —————– जलछाजन मिशन के तहत वाटरशेड यात्रा का हुआ समापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




