देवघर के मोहनपुर में एक माह से जलमीनार बंद, पानी के लिए हाहाकार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत भीखना पंचायत के तितमोह गांव में एक महीने से जलमीनार बंद पड़ी है. इस कारण पेयजलापूर्ति प्रभावित हो गयी है तथा पूरे गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है.
विज्ञापन
मोहनपुर.
मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत भीखना पंचायत के तितमोह गांव में एक महीने से जलमीनार बंद पड़ा हुआ है. इस कारण पेयजलापूर्ति प्रभावित हो गयी है तथा पूरे गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. ग्रामीण अर्जुन सिंह, ताज मियां, खुर्शीद मियां, राजेंद्र सिंह, गोवर्धन सिंह, बबलू सिंह, आनंद पांडे, किंकर पांडे, पंचायत समिति सदस्य रोहित दास समेत वार्ड सदस्य चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि गांव में जलमीनार के बंद रहने की सूचना जिला प्रशासन को दे दी गयी है. दो दिनों के अंदर जलमीनार से पेयजलापूर्ति चालू नहीं कराया गया, तो सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे. इस संबंध में पीएचइडी के कनीय अभियंता गोपाल दास से पूछने पर बताया कि जलमीनार के बंद रहने की सूचना नहीं थी. अब मामला संज्ञान में आया है. जल्द ही जलमीनार की मरम्मत की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










