ePaper

जर्जर सड़क से दस गांव के लोग परेशान

Updated at : 18 Jul 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
जर्जर सड़क से दस गांव के लोग परेशान

मधुपुर प्रखंड क्षेत्र की दलहा पंचायत के दस गांव के ग्रामीण परेशान

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की दलहा पंचायत के 10 गांव को जोड़ने वाली सड़क जर्जर है. इसके कारण आवागमन में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसको लेकर ग्रामीणों ने पूर्व में भी भूटंगी मोड़ में बैठक कर सड़क बनाने की मांग की थी. ग्रामीणों पटवाबाद एनएच से भूटंगी मोड़ तक सड़क बनाने की मांग कर रहे है. ग्रामीणों ने बताया कि दलहा पंचायत के कुल 10 गांव के लोगों का आना-जाना इसी सड़क से होता है. उक्त सड़क से होकर रामचंद्रपुर, जरियाटांड, भोक्ताछोरांट, फौजीमोड़ आदि गांव के ग्रामीणों को प्रत्येक दिन आवागमन करना पड़ता है. मधुपुर बाजार समेत अन्य जगह आवागमन के लिए यही एक मात्र सड़क है. जो वर्षों पूर्व बना था. सड़क में जगह-जगह बड़ा-बड़ा गड्ढा हो चुका है. इसके कारण आये दिन राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे है. पिछले विधानसभा चुनाव में भी ग्रामीणों ने जोर शोर से सड़क की समस्या को रखा था. उस समय में भी सड़क बनाने का वादा किया गया था. पर अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है. ग्रामीणों ने मंत्री सह विधायक से सड़क निर्माण किये जाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola