सम्मान राशि भुगतान के लिए जमा करें दस्तावेज : सीओ

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
सम्मान राशि भुगतान के लिए जमा करें दस्तावेज : सीओ

मधुपुर: सीओ ऋषि राज की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की बैठक, एसपीटी एक्ट पालन पर जोर

विज्ञापन

करौं. कुछ रोचक शीर्षक दे प्रखंड सह अंचल सभागार में ग्राम प्रधान सह मूल रैयतों की मासिक बैठक सीओ ऋषि राज की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधान सह मूल रैयतों को एसपीटी ऐक्ट 1949 के प्रावधानों के तहत कार्य करने का निर्देश दिया गया. साथ ही खतियानी जमीन का उत्तराधिकारी दाखिल-खारिज अतिक्रमण से संबंधित विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में सीओ ने ग्राम प्रधान मूल रैयत का सम्मान राशि भुगतान से संबंधित सत्यापन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक व स्व हस्ताक्षरित छायाप्रति एक सप्ताह के अंदर अंचल कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों मूल रैयतों को वित्तीय वर्ष 2026-27 बकाया सहित ऑनलाइन लगान जमा करने का निर्देश दिया. मौके पर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार मिश्र, अरूण कुमार राय, सचिव जयदेव भोक्ता, सरवेन सोरेन, मनोरथ हांसदा, नकुल पांडेय, सुखदेव राउत, देवानंद पोदार, महेश पोद्दार, रामचंद्र पोदार, कृष्णा राय, मनेजर मंडल, भूदेव रवानी, गयाराम महतो, अमित कुमार आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : ग्राम प्रधान सह मूल रैयतों का मासिक बैठक आयोजित मूल रैयतों की बैठक में जमीन से जुड़े मामलों पर अंचल प्रशासन की सख्ती

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola