ePaper

देवघर में हुए महेंद्र यादव हत्याकांड के दो आरोपित सोनारी से गिरफ्तार

Updated at : 07 Jan 2024 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर में हुए महेंद्र यादव हत्याकांड के दो आरोपित सोनारी से गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर 2023 को बाइक सवार बदमाशों ने देवघर के कुंडा थाना अंतर्गत दुधनियां स्थित कॉस्मेटिक दुकान के समीप महेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. महेंद्र यादव अपने 10 वर्षीय बेटे आयुष के साथ दीपावली पर दीया जला रहे थे.

विज्ञापन

देवघर में महेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को सोनारी सेवेंथ हेवेन होटल से दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में गौरव नरौने और रवि शंकर वर्मा शामिल हैं. देवघर पुलिस ने सोनारी थाना की पुलिस की मदद से उन्हें गिरफ्तार किया. इसके बाद सोनारी थाना में उन दोनों से पूछताछ की. पूछताछ में युवकों ने महेंद्र यादव की हत्या में संलिप्तता की बात स्वीकार की है. गिरफ्तार युवक पूर्व में भी सोनारी के उक्त होटल में ठहर चुके हैं. पकड़े जाने के बाद शनिवार को देवघर पुलिस ने दोनों का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में पेश करायी, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर देवघर ले गयी.

दिवाली में बदमाशों ने कुंडा थाना अंतर्गत दुधनियां में महेंद्र यादव को मार दी थी गोली

जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर 2023 को बाइक सवार बदमाशों ने देवघर के कुंडा थाना अंतर्गत दुधनियां स्थित कॉस्मेटिक दुकान के समीप महेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. महेंद्र यादव अपने 10 वर्षीय बेटे आयुष के साथ दीपावली पर दीया जला रहे थे. उसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मारी. दो बाइक से पहुंचे बदमाशों ने महेंद्र यादव को छह गोली मारी थी. इस मामले में मृतक की पत्नी नीतू देवी ने कुंडा थाना में कुंडा मोड़ निवासी प्रिंस राउत, गौरव नरौने, रिश्तेदार कृष्णा यादव उर्फ केडी, उसके तीन बेटे रामलखन यादव, संतोष यादव, रंधीर यादव, जयकांत महतो, राजेश यादव, मंजू देवी, मौजी राउत समेत अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

Also Read: देवघर में 100 एकड़ भूमि पर बनेगा श्री वेंकटेश्वर मंदिर, गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे का प्रस्ताव

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola