Deoghar News : कैशबैक का लालच देकर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 03 Jan 2026 7:35 PM
कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक का लालच देकर ठगी करने वाले दो साइबर आरोपितों को पुलिस की छापेमारी टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
वरीय संवाददाता, देवघर : कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक का लालच देकर ठगी करने वाले दो साइबर आरोपितों को पुलिस की छापेमारी टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर लगातार अभियान चलाकर पुलिस कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में दो जनवरी को पाथरोल थाना क्षेत्र के बरही जंगल में गुप्त सूचना पर पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी की. मौके पर से पाथरोल थाना क्षेत्र के पोखरियातरी गांव निवासी रमेश दास व गोविंदपुर कुशाहा गांव निवासी सचिंद्र कुमार दास को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इन लोगों के पास से तीन मोबाइल फोन व एक सिम कार्ड बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित ग्रामीणों को पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे. ये सभी खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर फोन करते थे और भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों को लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करवाकर उनसे पैसे की ठगी की जाती थी. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देते थे और उनसे बैंकिंग जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. छापेमारी दल का नेतृत्व मधुपुर सर्किल के इंस्पेक्टर राहतु होनहागा कर रहे थे, जिनके साथ पाथरौल थाना प्रभारी दिलीप कुमार विलुंग व सशस्त्र बल शामिल थे. कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. हाइलाइट्स पुलिस ने आरोपितों को पाथरौल थाना क्षेत्र के बरही जंगल से गिरफ्तार किया आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन व एक सिम कार्ड बरामद
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










