नजरी नक्शा को लेकर बीएलओ को मिला प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
नजरी नक्शा को लेकर बीएलओ को मिला प्रशिक्षण

बूथ लेवल पदाधिकारी और सुपरवाइजर को मिला मतदान केंद्र और घरों का नजरी नक्शा बनाने का प्रशिक्षण

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीडीओ की देखरेख में बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक हुई. इस अवसर पर इलेक्शन को लेकर दुमका चुनाव हेल्प डेस्क मैनेजर कुमार सूरज की ओर से उपस्थित बूथ लेवल पदाधिकारी और सुपरवाइजरों को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें नजरी नक्शा गांव का बनाने, घरों को चिह्नित करने के साथ मतदान केंद्र का नक्शा बनाने, गूगल मैप पर उसे अपलोड करने की प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रशिक्षक द्वारा दिया गया. उनलोगों को प्रोजेक्टर के माध्यम से विभिन्न प्रकार के नक्शे बनाने, घरों को चिह्नित करने, खाली आवास को रंग से वर्गाकार निशान लगाने, कच्चा मकान में त्रिभुजाकार मार्क लगाने, पक्का मकान को रंग से मार्किंग करने के साथ गांव की गलियों के मोड़ को अक्षांश व देशांतर की संख्या के साथ देने, मुख्य सड़क और घरों को चिह्नित करने की जानकारी दी गयी. कहा कि 23 जून से 28 जून तक हर हाल में सभी अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों एवं गांव के साथ घरों का नक्शा बनाकर दें, जिससे उसे गूगल पर अपलोड किया जा सके.

मौके पर ये रहे उपस्थित:

प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, जेएसएस प्रमोद कुमार, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय के अलावा शिक्षा विभाग के अमरेंद्रनाथ तिवारी, विनय कुमार, बूथ लेवल पदाधिकारी प्रमिला यादव, मीना देवी, सुनीता कुमारी, रिंकू देवी, सुमित्रा वर्मा, गीता कुमारी सिंह, माधुरी देवी, आशा देवी, बीणा कुमारी, पुतुल देवी, बीपी कुमारी, रेणु कुमारी, चंदा कुमारी, सविता देवी, संगीता देवी, रेनू कुमारी, बीपी कुमारी, निभा देवी आदि 85 मतदान केंद्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों ने प्रशिक्षण लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola