Deoghar news : महाकाल व मां संध्या मंदिर के शिखर से उतारे गये पंचशूल

Updated at : 18 Feb 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : महाकाल व मां संध्या मंदिर के शिखर से उतारे गये पंचशूल

बाबा मंदिर परिसर के मंदिरों से पंचशूल उतारने की परंपरा शुरू हो गयी है. मंगलवार को राजू भंडारी ने महाकाल व मां संध्या मंदिर के शिखर से पंचशूल उतारा.

विज्ञापन

संवाददाता,देवघर. महाशिवरात्रि की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. बाबा मंदिर परिसर के मंदिरों से पंचशूल उतारने की परंपरा शुरू हो गयी है. सोमवार की सुबह सबसे पहले गणेश मंदिर के शिखर पर लगे पंचशूल को उतारा गया. उसके बाद मंगलवार को भंडारी परिवार के शिव शंकर, चिंतामणी भंडारी की अगुवाई में राजू भंडारी ने महाकाल व मां संध्या मंदिर के शिखर से पंचशूल उतारा गया. पंचशूल के दर्शन व स्पर्श के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व स्थानीय तीर्थ पुरोहितों की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर में जय शिव, जय श्री गणेश के जयकारे लगे. राजू भंडारी ने कहा कि सोमवार को बाबा मंदिर में अत्यधिक भीड़ के कारण पंचशूल उतरते ही स्पर्श के लिए काफी भीड़ हो गयी. अब बुधवार को बाकी मंदिरों से पंचशूल उतारा जायेगा. चली आ रही परंपरा व स्टेट पुरोहित के जारी शुभ मुहूर्त व शुभ तिथि जारी होने के कारण गणेश मंदिर से पंचशूल उतारने की परंपरा की शुरुआत की गयी. बाकी मंदिर, हनुमान मंदिर, मां सरस्वती मंदिर आदि मंदिरों से पंचशूल को बुधवार के दिन उतारा जायेगा. आखिर में बाबा व पार्वती मंदिर के शिखर से पंचशूल उतारा जायेगा. 25 फरवरी फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि मंगलवार को श्रीश्री गुलाब नंद ओझा की ओर से पंचशूल की विशेष पूजा की जायेगी. उसके बाद फिर से सभी मंदिरों के शिखर पर पंचशूल स्थापित किये जायेंगे. मौके पर मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त, भोला भंडारी, सुबोध वर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola