घर के सामने से ट्रैक्टर हुआ चोरी

Updated at : 20 Feb 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
घर के सामने से ट्रैक्टर हुआ चोरी

पथरड्डा ओपी क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति के घर के सामने से देर रात चोरों ने ट्रैक्टर चोरी कर लिया

विज्ञापन

सारठ बाजार. पथरड्डा ओपी क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति के घर के सामने से देर रात चोरों ने ट्रैक्टर(जेएच 15एए1800) चोरी कर लिया. पीड़ित अनुज राय ने ओपी में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर घर है, जहां से बुधवार रात घर के सामने से ट्रैक्टर चोरी हो गया. अनुज राय ने बताया कि बीती रात को घर सामने ट्रैक्टर खड़ा कर सो गये थे. रात के करीब एक बजे जब शौच करने उठे उस समय तक ट्रैक्टर घर के बाहर था, लेकिन सुबह उठा तो ट्रैक्टर गायब पाया. इसके बाद काफी खोजबीन की. मगर गाड़ी का कुछ पता नहीं चल पाया. इसके बाद पत्थरड्डा ओपी पुलिस को आवेदन देकर ट्रैक्टर की बरामदगी की गुहार लगायी है. ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ गया है. इससे ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीणों ने कहा कि बीते माह एक गाय चोरी हुई. वहीं, पत्थरड्डा स्कूल से नौ बार चोरी हो चुकी है. पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होने से चोर का मनोबल बढ़ा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola