लालगढ़ में लगातार पुलिस टीम कर रही है कैंप, चौक चौराहों पर भी जवान को किया गया तैनात

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
लालगढ़ में लगातार पुलिस टीम कर रही है कैंप, चौक चौराहों पर भी जवान को किया गया तैनात

मधुपुर के एक धार्मिक स्थल के जीर्णोद्धार को लेकर हुआ था विवाद

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के लालगढ़ मोहल्ले में धार्मिक स्थल के जीर्णोद्धार के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट व संघर्ष की घटना के के पांचवे दिन सोमवार को भी पुलिस चौकस रही. लालगढ़ की मुख्य सड़क से अंदर धार्मिक स्थल तक अलग-अलग टुकड़ियों में पुलिस बल और अधिकारी तैनात रहे. इस बीच दंडाधिकारी व इंस्पेक्टर इंचार्ज भी बीच-बीच में गश्त कर वस्तु स्थिति पर नियंत्रण रख रहे हैं. इधर मामले में पूर्व मंत्री रणधीर सिंह समेत 12 भाजपा नेता, कार्यकर्ता व 150 अज्ञात कर प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद सोमवार को पुलिस विशेष चौकस रही. शहर के गांधी चौक, डालमिया कूप, थाना मोड़, भगत सिंह चौक समेत प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़ वाले जगहों में एहतियात के तौर पर पहली बार इस कांड में पुलिस अधिकारी व जवान को प्रतिनियुक्त किया गया था. दिन भर अधिकारी व जवान निगरानी करते रहे. बताया जाता है कि रविवार शाम को भी देवघर से अतिरिक्त पुलिस बल के जवानों को मंगाया गया है. वहीं मधुपुर थाना, महिला थाना, मारगोमुंडा व पाथरोल थाना के अधिकारी व जवान भी निगरानी में लगे हुए हैं. बताते चले कि दो गुटों में विवाद के बाद पिछले 15 जनवरी की सुबह लाठी, डंडा से मारपीट व पथराव की घटना में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गये थे. हाइलार्ट्स : मधुपुर के पांच दिन पहले दो गुटों में हुआ था विवाद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola