जख्मी युवक की मौत के बाद हिरासत में लिये गये युवक को पीआर बांड पर छोड़ा

Updated at : 18 Feb 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
जख्मी युवक की मौत के बाद हिरासत में लिये गये युवक को पीआर बांड पर छोड़ा

मधुपुर थाना क्षेत्र के पनाहकोला मोहल्ला का मामला

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के पनाहकोला मोहल्ला निवासी युवक मो. बारीक उर्फ इबराज (32) की मौत इलाज के क्रम में देवघर सदर अस्पताल में हो गयी. मृतक के भाई मोहम्मद आरिफ उर्फ सोहेब ने बताया कि रविवार को मो. बारीक अपने मोहल्ले की गुमटी में चाय पी रहा था. इसी दौरान एक युवक आया और उसे गाली गलौज करते हुए मारने लगा. मारपीट के दौरान वह पीछे गिर पड़ा और बुरी तरह जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां गंभीर चोट बताते हुए डॉक्टर उसे सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया. जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई. मृतक के भाई मो. आरिफ ने पुलिस को बताया है कि पिछले 16 फरवरी की रात करीब साढे आठ बजे उसका भाई बारीक पनाहकोला मोड़ स्थित अफजल की दुकान के पास चाय पी रहा था. इसी दौरान मोहल्ले का ही युवक मोहम्मद गोलू वहां पहुंचा और बारीक के साथ गाली-गलौज करते हुए मुंह में फाइट-मुक्का से मारा. इससे लड़खड़ाकर वह जमीन पर गिर गया. घटना में उसके सिर में गंभीर चोट लगी. अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे सदर अस्पताल में रेफर कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इधर हत्या मामले में पकड़े गये. मोहम्मद गोलू का कहना है कि वह मदरसा का चंदा कर रहा था. मो. बारीक नशे में था वह उसे जबरदस्ती जुआ खेलने को कह रहा था. इसी दौरान वह गिर गया. अगर हत्या करता तो इलाज के लिए खुद क्यों लेकर अस्पताल जाता. हालांकि पुलिस ने फिलहाल उसे पीआर बांड पर इलाज के लिए छोड़ दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola