रात में था काफी परेशान, सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Oct 2024 7:32 PM

विज्ञापन

रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा मुहल्ला निवासी 20 वर्षीय रंजीत कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक, उक्त युवक मानसिक तौर पर काफी दिनों से परेशान था.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा मुहल्ला निवासी 20 वर्षीय रंजीत कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक, उक्त युवक मानसिक तौर पर काफी दिनों से परेशान था. उन्होंने सोमवार देर रात में फांसी लगाकर जान दे दी. परिजनों ने बताया कि रंजीत कुमार रात को किसी बात को लेकर काफी काफी बेचैन नजर आ रहा था. देर रात तक फोन पर उसने किसी से बात की. उसके बाद देर रात में वह अपने कमरे में सोने चला गया. अंदर से कमरे का दरवाजा बंद कर वह सो गया. मंगलवार सुबह घर के लोग उसे उठाने गये, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद घर वालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया, तो अंदर देखा कि रंजीत फंदे से लटक रहा था. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही रिखिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची व शव को फंदे से उतारने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. रंजीत की मौत के कारण के बारे में परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की. पुलिस मृतक के मोबाइल की भी जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रंजीत किस बात को लेकर रात में इतना परेशान था. समाचार लिखे जाने तक रिखिया थाने की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola