हजारों कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस में शामिल हुए विधायक

Updated:
विज्ञापन
हजारों कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस में शामिल हुए विधायक

पालोजोरी से सैकड़ाें वाहनों का काफिले पर सवार थे कार्यकर्ता

विज्ञापन

पालोजोरी. झामुमो के 47वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह हजारों कार्यकर्ताओं के साथ दुमका गांधी मैदान पहुंचे. सोमवार को विधायक चुन्ना सिंह की अगुवाई में सारठ, पालोजोरी व करमाटांड़ पंचायत के कार्यकर्ताओं का जत्था विभिन्न वाहनों पर सवार होकर पालोजोरी के भुरकुंडी व कड़रासाल मैदान में जुटी. यहां से सभी लोग एक साथ दुमका के लिए रवाना हुए. इस अवसर पर विधायक उदय शंकर सिंह ने कहा कि यह रैली कार्यकर्ताओं की भावनाओं से भी जुड़ी हुई है. यह स्थापना दिवस समारोह पहली बार दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बिना हो रही है. ऐसे में कार्यकर्ता उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाने का प्रण लिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में झारखंड का चहुंमुखी विकास हो, आम जनता को सरकार प्रदत्त हर योजना का लाभ मिले ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करना उनका लक्ष्य है. रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ता गुरूजी शिबू सोरेन अमर रहे, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, चुन्ना सिंह जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू, राहुल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अबदुल रहीम के अलावा विभिन्न पंचायत के मुखिया कुमार राजीव रंजन, लाल किशोर सरोन, पूर्व मुखिया देवेन्द्र मुर्मू सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक रैली में शामिल होकर दुमका पहुंचे.

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola