पर्यवेक्षक ने कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन का किया दावा

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का जैक पर्यवेक्षक व बीडीओ ने किया विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
चितरा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इंटर कॉलेज व प्लस टू उच्च विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का औचक निरीक्षण गुरुवार को जैक पर्यवेक्षक अजय कुमार गुप्ता ने किया. साथ ही बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने भी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का जायजा लिया. उन्होंने सभी कमरों में चल रहे परीक्षा का जायजा किया. मौके पर पर्यवेक्षक गुप्ता ने कहा कि गुरुवार को क्षेत्र के दो परीक्षा केंद्रों इंटर कॉलेज चितरा व प्लस टू उच्च विद्यालय चितरा के अलावा पालोजोरी स्थित सनरेज स्कूल, विकास विद्यालय, अनारकली उच्च विद्यालय, कन्या उच्च विद्यालय, सरसा उच्च विद्यालय एवं ऊपरबंधा मध्य विद्यालय स्थित सेंटरों का निरीक्षण किया. बताया कि सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा ली जा रही है्. वहीं, केन्द्राधीक्षक शंकरनाथ ठाकुर ने बताया कि गुरुवार को विज्ञान विषय की परीक्षा हुई. 402 बच्चों में से 401 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए. वहीं दूसरी ओर पल्स टू उच्च विद्यालय चितरा में 168 परीक्षार्थियों ने विज्ञान विषय की परीक्षा दी. मौके पर केंद्राधीक्षक विजय कुमार झा, सहायक केंद्राधीक्षक सुनील कुमार मंडल, दंडाधिकारी किरण बास्की, एसआई साहेब राम किस्कू, वीक्षक अजय प्रसाद वर्मा, रजनी रंजन राजीव, मस्तराम, संजय कुमार, कुमारी रीता, संदीप चंद्र साहू, संतोष कुमार पांडेय, मनोज कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




