मेसो पार्सल कार्यालय से नकदी व हजारों के सामान कर्मी ने ही किये थे गायब

Updated at : 25 Feb 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
मेसो पार्सल कार्यालय से नकदी व हजारों के सामान कर्मी ने ही किये थे गायब

मधुपुर थाना क्षेत्र के पसिया स्थित मेसो कार्यालय के कमरों से हजारों के सामान की चोरी मामले में अहम खुलासा हुआ है

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के पसिया स्थित मेसो कार्यालय के कमरों से हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी मामले में अहम खुलासा हुआ है. बताया जाता है कि चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्यालय के ही कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. साथ ही मेसो के ओनर जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के राजवाड़ी रोड निवासी अजय रजक से भी पूछताछ की. उन्होंने ही मधुपुर थाना में शिकायत देकर घटना की जानकारी पुलिस को दी थी. जांच में पाया गया कि कार्यालय के कर्मी ने ही पैसे को खर्च कर दिया और चोरी का रूप देने का प्रयास किया. चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला और लोगों से पूछताछ की, जिसके बाद चोरी का मामला गलत पाया गया. बताते चले कि थाना को लिखित शिकायत में बताया गया था कि तीन अज्ञात लोग कार्यालय आये और कर्मी से मारपीट कर लगभग 70 हजार नकद, मोबाइल, गले से चेन जबरन छीन लिया. उन्होंने बताया था कि इस दौरान उन्होंने काफी हो हल्ला किया, लेकिन आसपास के लोग मदद के लिए नहीं आये. उसने यह भी बताया कि चोरी से एक घंटा पहले सीसीटीवी कैमरा बंद हो गया था. परंतु दूसरे दिन उन्होंने कार्यालय में जांच करने पहुंचे तो देखा कि कर्मी के द्वारा कार्यालय का इनवर्टर में छेड़छाड़ करते हुए सीसीटीवी में देखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola