चनियाजोरी के जर्जर सड़क पर चलना हुआ दूभर, ग्रामीणों ने की सड़क बनाने की मांग

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
चनियाजोरी के जर्जर सड़क पर चलना हुआ दूभर, ग्रामीणों ने की सड़क बनाने की मांग

करौं के कसैया पंचायत के चनियाजोरी गांव जाने वाली सड़क अत्यंत जर्जर हो गया

विज्ञापन

करौं. प्रखंड क्षेत्र के कसैया पंचायत के चनियाजोरी गांव जाने वाली सड़क अत्यंत जर्जर हो गया है. सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. बताया जाता है कि गांव जाने वाली सड़क इतनी खराब हो गयी है कि मरीजों को ले जाने के लिए खटिया का सहारा लेना पड़ता है. वहीं, स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लगातार हो रही बारिश से आये दिन कोई न कोई गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहा है. पूरा सड़क कीचड़मय हो गया है. जगह- जगह जलजमाव भी है. ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधि से सड़क बनाने की मांग कर चुके हैं परंतु आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया. ग्रामीण सीता राम रवानी, हलधर मंडल,भीम मंडल,बिनोद रवानी, अजय मंडल,नारायण मंडल, गिरधारी मंडल, कलावती देवी,भगवती देवी, मुनकी मंडल, भुवनेश्वर मंडल ग्राम प्रधान, शुकदेव मंडल, बलराम रवानी, सुलोचना देवी, नित्य मंडल आदि ने जनप्रतिनिधि व प्रशासन से सडक निर्माण की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola