22 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र समेत चेकडैम का होगा निर्माण

Updated at : 10 Apr 2026 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
22 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र समेत चेकडैम का होगा निर्माण

मधुपुर: 22 करोड़ की लागत से 50 विकास योजनाओं का मंत्री ने किया शिलान्यास

विज्ञापन

मधुपुर. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने शुक्रवार को पथलचपटी स्थित अपने आवासीय कार्यालय परिसर से मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 50 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. इनमें 22 स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन भी शामिल है. इसका निर्माण जिला परिषद के माध्यम से होगा. प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण में 55.50 लाख रुपये खर्च होगा. उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण मधुपुर प्रखंड के चरपा, जमनी, दारवे, घघरजोरी, पटवाबाद, बड़ा नारायणपुर, मिसरना, गौनेया व सुग्गापहाड़ी टू में होगा. जबकि मारगोमुंडा के सुग्गा पहाड़ी वन, कानो, लहरजोरी व मारगोमुंडा में होगा. करौं के बिरनगडिया, बारा, कसैया में स्वास्थ्य उपकेंद्र बनेगा. देवीपुर प्रखंड के महुआटांड, कसाठी, टटकियो व फुलकरी में स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण होगा. इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से क्षेत्र के लाखों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और विकास की रफ्तार और तेज होगा. उन्होंने कहा कि 22 स्वास्थ्य उप केंद्र भवनों का निर्माण कुल 12 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से कराया जायेगा. कहा कि इसके अलावा विधायक कोष से 18 योजनाओं पर 61 लाख रुपये खर्च किया जायेगा. जिनमें सड़क, नाली, जलमीनार एवं गोदाम निर्माण शामिल है. उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग की नौ योजनाओं के लिए छह करोड़ 85 लाख रुपये स्वीकृत किए गये है. इनमें चेकडैम निर्माण व तालाब जीर्णोद्धार शामिल है. इसके अलावा मधुपुर स्थित प्रखंड स्तरीय स्टेडियम में 25 बेड के आवासीय कबड्डी खेल छात्रावास का निर्माण एक करोड़ 56 लाख 97 हजार 479 रुपये से कराया जायेगा. मंत्री ने कहा कि विधायक कोष से निर्माण शुरू होने से पूर्व हर स्थल पर शिलापट लगाना अनिवार्य होगा. कहा कि काम में लीपापोती किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि देवघर और मधुपुर शहरी क्षेत्र में पार्टी के प्रतिनिधि निर्वाचित होने के नाते नगर परिषद से मिलकर विकास कार्यों को गति दिया जायेगा. मधुपुर शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी और स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना पर भी विचार चल रहा है. उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद करने के लिए हर महीने प्रखंड स्तरीय जनता दरबार आयोजित किया जायेगा. ताकि लाभुकों को योजनाओं का लाभ सही तरीके से मिल सके. मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज, पूर्व नप अध्यक्ष फैयाज कैशर, झामुमो जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू, गुलाम अशरफ, झामुमो नगर अध्यक्ष अलताफ हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष शाकिर अंसारी, मारगोमुंडा प्रखंड अध्यक्ष सोहन मुर्मु, करौं प्रखंड अध्यक्ष सुनील हांसदा, महेश बथवाल, मो. ताज, संजय शर्मा, अमित चंद्रवंशी, समीर आलम समेत विभागीय अधिकारी और अभियंता मौजूद थे. हाइलार्ट्स : अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री ने योजनाओं की रखी आधारशिला मधुपुर शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी और स्वचालित स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना पर चल रहा विचार योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर जांच कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी : हफीजुल हसन 22 करोड़ की लागत से 50 विकास योजनाओं का मंत्री ने किया शिलान्यास, 22 स्वास्थ्य उपकेंद्र भी बनेंगे

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola