भेड़वा में युवक की हत्याकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
भेड़वा में युवक की हत्याकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

मधुपुर थाना के आमतल्ला भेड़वा के जोरिया के पास हुई थी घटना

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के आमतल्ला भेड़वा स्थित जोरिया के निकट मिले अमन अंसारी नामक युवक की हत्या कर शव को फेंके जाने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी 19 वर्षीय सूफियान अली शहर के नबी बक्स रोड कब्रिस्तान के पीछे रहने वाला है. जबकि इस कांड में संलिप्त एक अन्य आरोपी को पुलिस पिछले शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. बताते चले कि पिछले 6 मई को भेड़वा स्थित जोरिया के समीप झाड़ी से एक अज्ञात युवक का शव मिला था. युवक के सिर पर भोंथड़े पदार्थ से बुरी तरह हमला किया गया था, जिसके कारण चेहरा खून से लथपथ था. घटना के शाम को ही युवक के शव की पहचान बेलपाड़ा निवासी मो अलाउद्दीन अंसारी के पुत्र अमन अंसारी के रूप में की गयी थी. इस संबंध में मृतक के पिता ने मधुपुर थाना कांड संख्या-96/2026 दर्ज कराया था, जिसमें अपने पुत्र के दोस्तों पर हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त किया था. हत्या का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ व साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने पिछले 9 मई को हत्या कांड में संलिप्त पहले आरोपी 19 वर्षीय मो फैजान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. इसमें यह भी खुलासा हुआ था कि दोस्तों में पैसे के विवाद में उसकी हत्या की गयी थी. मामले में एक बाइक भी पुलिस ने जब्त किया था. इधर, फरार चल रहे मंगलवार को दूसरे आरोपी सूफियान अली को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी एक ही इलाके नबी बक्स रोड के कब्रिस्तान के पीछे के रहने वाले हैं. दोनों का आपराधिक इतिहास नहीं है. छापामारी दल में पुअनि.धर्मवीर भगत, पुअनि. जयराम सिंह, अशोक कुमार समेत थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने मानवीय इनपुट व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दोनों गिरफ्तारी हुई है. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola